Breaking News

Ravneet Singh Bittu की टिप्पणी पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- ऐसे लोगों पर बस दया ही कर सकते हैं

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, बिहार के भागलपुर में रवनीत ने राहुल को देश का नंबर एक दुश्मन और आतंकी बताया था। रवनीत की इस टिप्पणी पर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा है कि ऐसे लोगों पर केवल दया ही की जा सकती है।
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने रवनीत सिंह बिट्टू की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘हम ऐसे लोगों पर केवल दया ही कर सकते हैं। कांग्रेस में उनका राजनीतिक करियर भी बर्बाद हो गया। वे राहुल गांधी की तारीफ करते थे और अब कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बाद वे भाजपा पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दिखा रहे हैं।’
 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi को लेकर ये क्या बोल गए Ravneet Singh Bittu, खड़ा हो सकता है बड़ा बवाल!

रवनीत सिंह बिट्टू ने क्या कहा था?
राहुल के बयानों पर उन्हें घेरते हुए बिट्टू ने कहा, ‘राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं, उन्होंने अपना ज़्यादातर समय बाहर बिताया है। उन्हें अपने देश से ज़्यादा प्यार नहीं है क्योंकि वो विदेश जाते हैं और हर बात को ग़लत तरीक़े से कहते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि जो लोग मोस्ट वांटेड हैं, अलगाववादी हैं, बम, बंदूक और गोले बनाने में माहिर हैं, उन्होंने राहुल गांधी की बातों की सराहना की है।’
राहुल को आतंकी और देश का दुश्मन बताते हुए बिट्टू ने कहा, ‘देश के दुश्मन जो विमान, ट्रेन, सड़कें उड़ाने की कोशिश करते हैं, वे राहुल गांधी के समर्थन में हैं। अगर नंबर एक आतंकवादी और देश के सबसे बड़े दुश्मन को पकड़ने के लिए कोई पुरस्कार होना चाहिए, तो वह राहुल गांधी को मिलना चाहिए।’

Loading

Back
Messenger