Breaking News

Congress-SP में दो फाड़, Akhilesh Yadav ने फिर कहा, कांग्रेस नहीं चाहती कि हम उनके सहयोगी दल बने

गठबंधन के मामले में कांग्रेस और अखिलेश यादव एक नजर नहीं आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में बात नहीं बनने के बाद दोनों के अपने-अपने दावे हैं। इन सब के बीच अखिलेश यादव ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। अखिलेश ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि हम उनके सहयोगी दल बने। कटनी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि हम उनके सहयोगी दल बने। कांग्रेस के पास मौका था कि वो छोटे दलों को साथ लेकर एक गठबंधन का संदेश दिया जाता लेकिन वो सोचते हैं कि उनके साथ जनता खड़ी है तो अब उन्हें PDA इस बार जवाब देगी। 
 

इसे भी पढ़ें: उप्र : अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार से आवारा पशुओं की समस्या पर स्पष्टीकरण मांगा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि पहले से बेहतर परिणाम आएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बीजेपी ने पिछले कई वर्षों से काम किया है अगर वही जमीनी हकीकत देखे तो चरम सीमा पर महंगाई है बेरोजगारी है….और जो न्याय मिलना चाहिए था वो नहीं मिला। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी ने प्रदेश को उस ऊंचाई पर नहीं पहुंचाया जहां तक पहुंचना चाहिए था। तकरार के बीच अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर तैयारी कर रही है – एक ऐसा कदम जो संकेत दे सकता है कि इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है। 
 

इसे भी पढ़ें: जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस की राह पर भाजपा, दोनों दल पीडीए की ताकत से वाकिफ : अखिलेश यादव

इससे पहले, सपा ने संकेत दिया था कि वह राज्य में 65 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी सीटें अपने सहयोगियों के लिए छोड़ देगी। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, जो 2024 में भाजपा से मुकाबला करने के लिए एक साथ आई है। लेकिन यादव का यह बयान कि उनकी पार्टी सभी 80 निर्वाचन क्षेत्रों पर तैयारी कर रही है, यह बताता है कि वह अधिकतम सीटों के लिए अकेले लड़ने या उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ कड़ी बातचीत की तैयारी कर रहे हैं। यादव ने तब निराशा व्यक्त की जब कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सीटों के बंटवारे से इनकार कर दिया, जहां सपा छह निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ना चाह रही थी। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर एमपी में ‘विश्वासघात’ का आरोप लगाया। 

Loading

Back
Messenger