Breaking News
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रज्ञा ठाकुर के वकील ने 3 अक्टूबर को मुंबई की…
-
झारखंड विधानसभा चुनाव में राज्य में बांग्लादेश से होने वाले घुसपैठ को भाजपा बड़ा मुद्दा…
-
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला…
-
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि यह बहुत ही हास्यास्पद…
-
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को सरकार के खिलाफ विरोध…
-
ईरान इजरायल जंग के बीच भारतीय नौसेना को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है।…
-
हरियाणा में चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। 5 अक्टूबर को 90 सीटों पर वोट…
-
यूनाइटेड किंगडम डिएगो गार्सिया में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यूके-यूएस सैन्य अड्डे के भविष्य को…
-
कई वर्षों से जेवर विधानसभा क्षेत्र की खेरली हाफिजपुर नहर पर पुल बनाए जाने की…
-
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने दावा किया है कि हिंदुत्व विचारक विनायक…
कई वर्षों से जेवर विधानसभा क्षेत्र की खेरली हाफिजपुर नहर पर पुल बनाए जाने की मांग आज पूरी हो गई है। इस पुल के बनने के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली ही नहीं जनपद बुलंदशहर और गाजियाबाद तथा अलीगढ़ के सैंकड़ों ग्रामों की तकरीबन लाखों आबादी को लाभ मिलेगा। इस पुल का निर्माण कार्य 03 करोड़ 13 लाख रुपए की धनराशि से कराया जाएगा।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी का विकास को लेकर एक ही संकल्प है कि विकास कार्यों में समय और गुणवत्ता पर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। निर्धारित समय पर ही कार्य पूर्ण हो और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत आती है, तो संबंधित कार्य के ठेकेदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने अंत में कहा कि इस पुल के बनने के बाद लोगों को जेवर में बनने वाले नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी तथा जनपद बुलंदशहर और गाजियाबाद पहुंचने में जाम के झाम से निजात मिलेगी। विगत 7 वर्षों में जेवर ने विकास की बुलंदियों को छुआ है। भीड़भाड़ वाले इलाकों को बेहतर और सुगम बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
तत्पश्चात जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्राम कुलीपुरा में पहुंचकर जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याएं जानी और 01 करोड़ 31 लाख रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ कराया गया। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विकास कार्यों का शुभारंभ 03 वर्षीय बच्ची कुमारी प्रेषा भाटी से कराया।