Breaking News

Nayagarh Assembly Seat: नयागढ़ सीट पर अरुण कुमार साहू और प्रत्युषा राजेश्वरी सिंह के बीच मुख्य मुकाबला

ओडिशा राज्य में 147 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी सीएम नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के तौर पर उभरी है। वहीं राज्य में कांग्रेस पार्टी तीसरी मुख्य पार्टी है। साल 2000 से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राज्य की सत्ता पर काबिज है। हालांकि चुनाव के लिए भाजपा और बीजेडी गठबंधन के लिए बातचीत कर रही थी। लेकिन दोनों राजनीतिक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बात नहीं बनी। ऐसे में राज्य में मुख्य मुकाबला बीजेडी और कांग्रेस के बीच है।
नयागढ़ विधानसभा सीट राज्य की अहम सीट है। बीजू जनता दल ने नयागढ़ विधानसभा सीट से अरुण कुमार साहू को चुनावी रण में उतारा है। वहीं इस सीट से उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्युषा राजेश्वरी सिंह से है। जहां अरुण कुमार साहू एक बार फिर जीत दोहराने का प्रयास कर रहे हैं, तो वहीं बीजेपी प्रत्याशी इस सीट से जीत हासिल करने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं। बीजेपी की प्रत्युषा राजेश्वरी सिंह नयागढ़ शाही परिवार की रानी और पूर्व लोकसभा सदस्य हैं।

इसे भी पढ़ें: Sambalpur Assembly 2024: ओडिशा के संबलपुर में दिलचस्प हुई सियासी लड़ाई, समझिए यहां का समीकरण

बता दें कि नयागढ़ विधानसभा सीट से साल 2019 में बीजेडी प्रत्याशी अरुण कुमार साहू ने जीत दर्ज की थी। अरुण को कुल 81,592 वोट मिले थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के ईरानी रे को 14855 वोटों के मार्जिन से हराया था। बीजेडी विधायक अरुण कुमार साहू नयागढ़ विधानसभा सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन उनकी जीत की राह इतनी आसान है। बीजेडी साल 2000 से इस सीट पर जीत हासिल कर रही हैं। वहीं अरुण ने छात्र नेता के तौर पर राजनीति की शुरूआत की थी। वर्तमान समय में वह ओडिशा की राजनीति का एक जाना माना चेहरा है।

Loading

Back
Messenger