Breaking News
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रज्ञा ठाकुर के वकील ने 3 अक्टूबर को मुंबई की…
-
झारखंड विधानसभा चुनाव में राज्य में बांग्लादेश से होने वाले घुसपैठ को भाजपा बड़ा मुद्दा…
-
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला…
-
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि यह बहुत ही हास्यास्पद…
-
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को सरकार के खिलाफ विरोध…
-
ईरान इजरायल जंग के बीच भारतीय नौसेना को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है।…
-
हरियाणा में चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। 5 अक्टूबर को 90 सीटों पर वोट…
-
यूनाइटेड किंगडम डिएगो गार्सिया में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यूके-यूएस सैन्य अड्डे के भविष्य को…
-
कई वर्षों से जेवर विधानसभा क्षेत्र की खेरली हाफिजपुर नहर पर पुल बनाए जाने की…
-
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने दावा किया है कि हिंदुत्व विचारक विनायक…
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आज माननीय हाई कोर्ट में ईडी द्वारा भेजे गए सम्मन को चुनौती देने के मामले की सुनवाई के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब समय आ गया है की केजरीवाल बहाने बाजी छोड़ कर ई.डी. एवं अन्य जांच ऐजेंसियों से सहयोग करें।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की केजरीवाल की खुद की अर्जी पर हाई कोर्ट की प्रारम्भिक सुनवाई से स्पष्ट है कि सभी ई.डी. सम्मन वैध थे और केजरीवाल को व्यक्तिगत थे, उनकी पार्टी से सम्मन का कोई लेना देना नही है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को ना प्रोटेक्शन दी, ना कल 21 मार्च के ई.डी. सम्मन पर रोक लगाई है, अब केजरीवाल को कोर्ट में पेश होना चाहिए।
अगर अरविंद केजरीवाल सच्चे हैं तो जांच से क्यों भाग रहे हैं ?
उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल को जांच में सहयोग देना चाहिए और जिस प्रकार से ईडी द्वारा सम्मन भेजे जाने का कुप्रचार आम आदमी पार्टी के नेता करते रहे हैं उन सभी की आवाज आज कोर्ट के निर्देशों ने बंद कर दी है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि कानून से बड़ा कोई नहीं है। कोर्ट ने साफ किया कि ईडी के सम्मन पर केजरीवाल को जाना होगा। उन्होंने कहा कि यह सर्वज्ञात है कि दिल्ली में नई शराब नीति और जलबोर्ड में घोटाला हुआ है और इसका जवाब केजरीवाल को देना पड़ेगा।
सचदेवा ने कहा कि आज कोर्ट के फैसले के बाद अब आम आदमी पार्टी के नेता के पास कोई रास्ता बचा नहीं है और उन्हें ईडी के सम्मन पर जाना ही होगा। अगर वह फिर भी ईडी की जांच में सहयोग नहीं देते हैं तो वह दिल्ली की जनता के सब देख रही है, मतदान में फैसला देगी।