Breaking News

दिल्ली में बाढ़ का खतरा! लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, जानें केजरीवाल सरकार की तैयारी

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से नदी में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। दिल्ली के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को स्थिति का जायजा लिया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हथिनी कुंड बैराज से करीब 13,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। ओल्ड दिल्ली ब्रिज पर जलस्तर 204 के आसपास है। यह चेतावनी स्तर के करीब है और जल्द ही यह चेतावनी स्तर तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि मैंने सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया है। 
 

इसे भी पढ़ें: Delhi: चेतावनी निशान के करीब पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर, निचले हिस्से में बाढ़ की आशंका

दिल्ली के मंत्री ने आगे कहा कि हमने लोगों से यमुना नदी से दूर रहने को कहा है। पहले चेतावनी स्तर होता है और फिर खतरे का स्तर होता है। जब यह खतरे के स्तर पर पहुंच जाता है, तो बचाव और निकासी की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और हमने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कदम उठाए हैं। हरियाणा से करीब 13,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि इन्हीं सभी तैयारियों का बाढ़ नियंत्रण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। यमुना के किनारे रहने वाले लोगों को अभी बेहद सावधान रहने की जरुरत है।
 

इसे भी पढ़ें: ‘दिल्ली में ऐसा धमाका करना चाहता हूं जिससे दिल्लीवालों की रूह कांप जाए’ ISIS आतंकी Rizwan Ali ने बनाई थी धमाके की योजना, पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को छिटपुट बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट आई और शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव के चलते यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 12.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। लोधी रोड पर 13.6 मिलीमीटर, पालम पर 10.5 मिलीमीटर और नजफगढ़ में 30 मिमी बारिश हुई। 

Loading

Back
Messenger