उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निकट भविष्य में पुनर्वास की क्या नीति होगी उन पहलुओं पर बात हुई। लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। जान माल की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। हम अध्ययन भी कर रहें हैं कि पानी का रिसाव कहां से हो रहा है। विभिन्न संस्थानों की मदद ली जा रही है। सीएम पुष्कर धामी ने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सुरक्षित क्षेत्रों में अस्थायी आवास स्थापित किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से निकासी क्षेत्र और जोनल-वार योजना बनाने को भी कहा है। साथ ही, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के अनुसार, खतरे के क्षेत्र में तत्काल निकासी की जानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Joshimath Sinking: गेटवे ऑफ हिमालय में धंसती जमीन, फटती सड़कें! दरकते जोशीमठ का जिम्मेदार कौन? 1976 में ही हुई थी भविष्यवाणी
उत्तराखंड के जोशीमठ में संकट और हिल स्टेशन के निवासियों में दहशत के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने निकासी के लिए अस्थायी पुनर्वास केंद्र स्थापित करने का आदेश दिया है। शहर के निवासी बढ़ते भूस्खलन, और जोशीमठ के कंक्रीट, सड़कों और बुनियादी ढांचे में गहरी और आवर्ती दरारों को देखते हुए क्षेत्र को खाली कर रहे हैं। सीएम पुष्कर धामी ने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सुरक्षित क्षेत्रों में अस्थायी आवास स्थापित किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से निकासी क्षेत्र और जोनल-वार योजना बनाने को भी कहा है। साथ ही, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के अनुसार, खतरे के क्षेत्र में तत्काल निकासी की जानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: जोशीमठ में निर्माण गतिविधियों पर रोक उत्तराखंड में लोगों का विरोध जारी है
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली ज़िले के जोशीमठ में भूस्खलन और मकानों में दरार के संबंध में राज्य सचिवालय में शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अभी प्रभावित परिवारों और प्रभाव क्षेत्र में आने वाले मकानों में रहने वाले लोगों को सबसे पहले सुरक्षित किया जाएगा। राहत बचाव का कार्य पूरी निगरानी में किया जा रहा है। दीर्घकाली और तत्काली स्थिति में लोगों के लिए अच्छा काम कैसे करें इस पर बात हुई है।