Breaking News

Delhi Flood: गंभीर ने फिर साधा Kejriwal पर निशाना, CM आज बेनकाब हो गए हैं, 9 साल में उन्होंने कुछ नहीं किया

दिल्ली में यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। दिल्ली में यातायात की भी समस्याएं शुरू हो गई है। यमुना के जलस्तर में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, दिल्ली में जलजमाव की स्थिति से अब भी निजात नहीं मिल रहा है। इसको लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जबरदस्त तरीके से वार-पलटवार का दौर जारी है। दोनों ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। इन सब के बीच पूर्वी दिल्ली से सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए साफ तौर पर कहा है कि पिछले 9 सालों में दिल्ली वालों के लिए कुछ नहीं किया गया है।
 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: Sisodia को क्यों नहीं मिल रही बेल, क्या Kejriwal की छवि पर भी पड़ रहा असर

गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पूछा कि उन्हें बाहर आना चाहिए और बताना चाहिए कि उन्होंने विज्ञापन पर पिछले 9 साल में कितना खर्च किया है और इंफ्रास्ट्रक्चर पर कितने खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल केवल राजनीति करने में है जबकि हम अपना फर्ज निभा रहे हैं, हम लोगों की सेवा कर रहे हैं। गौतम गंभीर ने कहा कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री लोगों के सामने बेनकाब हो चुके हैं। चाहे वह कोरोना का काल रहा हो या चाहे वर्तमान काल हो। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि केजरीवाल जिस तरीके से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। गंभीर ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को लंदन और पेरिस बनाने का वादा किया था, लेकिन पिछले 9 सालों में यहां कुछ भी नहीं हुआ है। 
 

इसे भी पढ़ें: Delhi में हालात और हुए खराब, सेना-NDRF से मदद की गुहार, LG बोले- किसी पर आरोप लगाने का वक्त नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि यमुना नदी के तेज बहाव के कारण इंद्रप्रस्थ पर जल रेगुलेटर (गति व्यवस्थापक) को क्षति पहुंची है तथा इसकी मरम्मत में तीन-चार घंटे का समय लग सकता है। रेगुलेटर को क्षति पहुंचने के कारण शहर में पानी घुसने लगा और आईटीओ तथा राजघाट के आसपास कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और केजरीवाल ने क्षतिग्रस्त रेगुलेटर की मरम्मत के काम का जायजा लिया। केजरीवाल ने ‘पीटीआई’ की वीडियो सेवा से कहा कि यमुना नदी से जल प्रवाह इतना तेज था कि इसने रेगुलेट को क्षति पहुंचायी और पानी शहर में घुस गया। यमुना में जल स्तर कम हो रहा है लेकिन इसने रेगुलेटर को नुकसान पहुंचाया है जिससे आईटीओ तथा आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं।

Loading

Back
Messenger