Breaking News

‘जनता मोये-मोये कर देगी’, अलग अंदाज में राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर कसा तंज, बज उठीं तालियां

विपक्षी इंडिया ब्लॉक पर कटाक्ष करते हुए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह गठबंधन लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सामना नहीं कर सकता क्योंकि “देश की जनता मोये-मोये कर देगी।” राजनाथ के इतना कहते ही तालियां बज उठीं। गाजियाबाद में सात चरण के आम चुनावों के लिए मौजूदा विधायक और भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग के पक्ष में प्रचार करते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि विपक्षी गुट 2024 के लोकसभा चुनावों में एनडीए का मुकाबला करने के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि गाज़ियाबाद से मेरा बहुत आत्मीय रिश्ता है। यह वही क्षेत्र है, जिसने पहली बार मुझे चुनकर, लोक सभा में अपना प्रतिनिधित्व करने का काम किया था। ग़ाज़ियाबाद आना मेरे लिए कोई घटना नहीं है। 
 

इसे भी पढ़ें: ‘उत्तर प्रदेश में दंगा बर्दाश्त नहीं’, चुनावी सभा में बोले CM Yogi, अब जेल जाने से भी डर रहे हैं अपराधी

राजनाथ ने कहा कि पिछले दस वर्षों से वीके सिंह जी यहाँ पर आप लोगों के प्रतिनिधि के रूप में काम करे थे। उन्होंने बहुत सुंदर काम किया और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने अच्छा काम किया है। इस बार पार्टी ने अतुल गर्ग को प्रत्याशी बनाया है। वे भी काफ़ी अनुभवी व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से लड़ने और उसे हराने के लिए कई विपक्षी दल एक साथ आए। हालाँकि, आप सभी देख सकते हैं कि यह कुछ स्वार्थी विपक्षी नेताओं की सुविधा का गठबंधन है। हालाँकि, वे एकजुट होकर भी एनडीए का सामना नहीं कर सकते। ‘इस देश की जनता इसका भी मोये मोये कर देगी।’ वायरल ‘मोये मोये’ ट्रेंड एक सर्बियाई गाने से शुरू हुआ, जिसने टिकटॉक पर बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल की और बाद में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल गया। हिट गाना ‘मोये मोर’, आधिकारिक तौर पर सर्बियाई गायक-गीतकार तेया डोरा द्वारा ‘डेज़नम’ के नाम से जारी किया गया था। 
उन्होंने कहा कि हमने देश में नागरिकता क़ानून को लागू किया है। इस क़ानून के माध्यम से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता नहीं जाने वाली। यह क़ानून नागरिकता लेने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का क़ानून है। भाजपा नेता ने कहा कि भारत में जितने भी धर्मावलम्बी हैं हम सबका सम्मान करते हैं। हमने तीन तलाक़ की कुप्रथा को समाप्त किया है क्योंकि हम सभी की माँ और बहनों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि दिल की बीमारी में पहले बड़ा महँगा इलाज होता था। जो स्टंट पहले एक लाख रुपये में आता था आज साढ़े सात हज़ार में आ रहा है। आज देश में बड़ी संख्या में जन औषधि केंद्र खोले गये हैं जहां ग़रीबों को सस्ती दरों पर दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। 
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ करवाई हो रही है। कुछ मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में जाना पड़ा है। मगर बहुत से विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। क्या भ्रष्टाचार पर कारवाई नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत का रक्षा निर्यात लगातार बढ़ रहा है।आज बड़े बड़े उपकरण भारत से निर्यात हो रहे हैं। दस साल पहले भारत से सिर्फ़ 600करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात होता था। आज यह आँकड़ा 21000 करोड़ रुपये को पार कर कर गया है। एक समय ऐसा था जब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार ख़ाली हो गया था। आज भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 642 बिलियन डालर के स्तर पर है। 
 

इसे भी पढ़ें: Muzaffarnagar: जाटलैंड में Amit Shah की हुंकार, UP से पलायन कर रहे गुंडे, अखिलेश ने किया था राम मंदिर का विरोध

भाजपा नेता ने कहा कि साल 2014 में भारत दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था। आज भारत 5वें नंबर पर पहुंच गया है। साल 2027 आते आते भारत तीसरे नम्बर होगा। हमारे प्रधानमंत्री 2047 तक भारत को दुनिया की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सारी दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष मानते हैं कि इक्कीसवीं शताब्दी भारत को शताब्दी बनने जा रही है। कोरोना के दौरान हमारे देश के वैज्ञानिकों ने इतनी संख्या में वैक्सीन बनाई कि भारतवासियों के साथ साथ दुनिया के सौ से अधिक देशों को वैक्सीन निर्यात भी की गई। 

Loading

Back
Messenger