Breaking News
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रज्ञा ठाकुर के वकील ने 3 अक्टूबर को मुंबई की…
-
झारखंड विधानसभा चुनाव में राज्य में बांग्लादेश से होने वाले घुसपैठ को भाजपा बड़ा मुद्दा…
-
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला…
-
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि यह बहुत ही हास्यास्पद…
-
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को सरकार के खिलाफ विरोध…
-
ईरान इजरायल जंग के बीच भारतीय नौसेना को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है।…
-
हरियाणा में चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। 5 अक्टूबर को 90 सीटों पर वोट…
-
यूनाइटेड किंगडम डिएगो गार्सिया में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यूके-यूएस सैन्य अड्डे के भविष्य को…
-
कई वर्षों से जेवर विधानसभा क्षेत्र की खेरली हाफिजपुर नहर पर पुल बनाए जाने की…
-
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने दावा किया है कि हिंदुत्व विचारक विनायक…
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दीपावली की तैयारी पूरी हो चुकी है। देव दीपावली के इस शुभ अवसर को उत्तर प्रदेश सरकार बेहद धूमधाम से और भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर चुकी है। देव दीपावली के मौके पर 12 लाख दीयों से गंगा के घाटों को रोशन किया जाएगा।
इनमें से एक लाख दीप गाय के गोबर से बनाए गए हैं। शहर और घाटों को देव दीपावली के लिए खासतौर से सजाया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि देव दीपावली के मौके पर वाराणसी में 8 से 10 लाख पर्यटकों के आने की संभावना है। देव दीपावली पर पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पर्यटकों के अलावा स्पेशल गेस्ट भी देव दीपावली देखने वाराणसी पहुंचे हैं जिसमें 70 देश के राजदूत और 150 विदेशी डेलिगेट्स वाराणसी पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी विदेशी मेहमान काशी के घाटों पर होने वाली देव दीपावली का आनंद उठाएंगे। देव दीपावली के कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमो घाट पर पहले दीपक जलाकर करेंगे।
देव दीपावली पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार कोसुबह भगवान श्री राम की जन्मस्थली, मंदिरों के शहर अयोध्या में सरयू नदी मेंस्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। यहां सरयू नदी में कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान देर शाम तक चलेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में इस अवसर का विशेष महत्व है।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को सुबह सरयू नदी में स्नान करने के लिए मंदिरों के शहर अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। सरयू में कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान देर शाम तक चलेगा। अयोध्या प्रशासन ने अयोध्या क्षेत्र को तीन सुरक्षा क्षेत्रों में विभाजित किया है जिन्हें 15 सेक्टरों में बांटा गया है।