Breaking News

दिग्विजय ने मोरबी पुल दुर्घटना के बाद गुजरात में भाजपा शासन की आलोचना की

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को पूछा कि क्या गुजरात के मोरबी जिले में माच्छू नदी पर बने केबल पुल का गिरना दैवीय घटना है या धोखाधड़ी का कृत्य। इस हादसे में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है।
सिंह ने इस घटना पर कई ट्वीट किए। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उसी वाक्य को दोहरा रहे थे जिसे उन्होंने 31 मार्च, 2016 को कोलकाता में विवेकानंद रोड फ्लाईओवर गिरने के बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर कटाक्ष करते हुए एक रैली में इस्तेमाल किया था।

इस घटना में कई लोग मारे गए थे।
सिंह ने 2016 की एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोदी जी मोरबी पुल दुर्घटना दैवीय घटना है या धोखाधड़ी का कृत्य?’’ उन्होंने कहा कि पुल की मरम्मत छह महीने से चल रही थी लेकिन इसे फिर से खोले जाने के पांच दिन बाद ही यह टूट गया।
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 साल से सत्ता में है।

सिंह ने दावा किया कि इस साल जुलाई में कच्छ जिले के बिदरा गांव में पहले दिन के परीक्षण के दौरान नर्मदा नहर टूट गई, जबकि भुज में एक ओवरब्रिज जिसे बनने में 8-9 साल लगे, उसे आम लोगों के लिए शुरू होने के एक साल के भीतर ही मरम्मत करनी पड़ीं।
इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया।

Loading

Back
Messenger