Breaking News

विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है : Brinda Karat

नयी दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की नेता वृंदा करात ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय का इस्तेमाल कर रही है। ईडी ने केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में बृहस्पतिवार रात को गिरफ्तार किया था। 
करात ने कहा, ‘‘हम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हैं। यह एक अराजकतापूर्ण कार्रवाई है। यह पूरी तरह से आगामी चुनावों की राजनीति से प्रेरित है और सत्तारूढ़ दल स्पष्ट रूप से विपक्ष को परेशान करने के लिए ईडी को एक उपकरण की तरह इस्तेमाल कर रहा है ताकि उसके नेताओं को गिरफ्तार करके विपक्ष को कमजोर किया जा सके।’’ माकपा नेता ने कहा, ‘‘चुनावों की घोषणा हो चुकी है और आप मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार कर रहे हैं। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। हमारी पार्टी भी इसका विरोध कर रही है। हम आम आदमी पार्टी के विरोध में शामिल हैं और मांग करते हैं कि गिरफ्तारी को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।’’ 
 

इसे भी पढ़ें: देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात, केजरीवाल की गिरफ्तारी BJP की सबसे बड़ी राजनीतिक गलती : AAP

इस आरोप पर कि केजरीवाल के परिवार को किसी से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है, करात ने इसे ‘‘बेतुका और अवैध’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह सच है तो यह बिल्कुल बेतुका और गैरकानूनी है। और अगर वे (परिवार के सदस्य) कह रहे हैं कि उन्हें किसी से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है तो जाहिर तौर पर यह सच है।’’ चुनावी बॉण्ड को लेकर माकपा नेता ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक पहले विवरण जारी कर सकता था। उन्होंने ‘‘अब तक की सबसे भ्रष्ट प्रणाली’’ लागू करने के लिए भाजपा की आलोचना भी की।

Loading

Back
Messenger