Breaking News

Eknath Shinde ने दिया दीक्षा भूमि का कायापलट करने का आश्वासन

मुंबई। धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस की वजह से करोड़ो लोगों के जीवन में सम्मान की सुबह हुई। यह दिन सामाजिक क्रांति का अमृत क्षण साबित हुआ है. यह भावना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Skyroot Aerospace ने किया Vikram-1 का अनावरण, पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जा सकता है रॉकेट

महामानव का जहां चरण स्पर्श हुआ था, उस दीक्षा भूमि का कायापलट करने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में दिया है। इस दिवस की पूर्व संध्या पर दिए गए संदेश में मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने कहा कि महामानव  भारत रत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर ने दीक्षा भूमि पर सामाजिक क्रांति की नींव रखी। आधुनिक भारत इसी नींव पर खड़ा है। उनकी शिक्षा विश्व के लिए मार्गदर्शक है। डॉ. बाबासाहब ने दीक्षा भूमि पर हजारों अनुयायियों को बौद्ध धम्म की दीक्षा दी। आज ये स्थान दुनिया के लिए ऊर्जा स्थल बन गया है। यहां लाखों नागरिक और अनुयायी आते हैं। इसलिए हमने इस पवित्र स्थान का कायापलट करने का फैसला किया है।
 

इसे भी पढ़ें: Dussehra कार्यक्रमों में शामिल हुईं राष्ट्रपति Droupadi Murmu और Sonia Gandhi, PM Modi ने भी किया रावण दहन

मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने संदेश में कहा है कि नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण ने दीक्षाभूमि के विकास के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये की विकास योजना को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर तथागत भगवान गौतम बुद्ध और महामानव भारत रत्न डॉ बाबासाहब आंबेडकर का विनम्र अभिवादन किया है।

Loading

Back
Messenger