Breaking News

Madhya Pradesh की सभी सीटों पर चुनाव संपन्न, CM Mohan Yadav ने जताया जीत का भरोसा

चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी टीम के रिपोर्टर ने मध्य प्रदेश के चुनावी माहौल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की बाकी बची 8 सीटों पर 13 मई को चुनाव संपन्न हो गया है। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों में पूरा विश्वास है और मतदाता फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। उन्होंने इंदौर में कांग्रेस के ‘नोटा’ पर आह्वान को लेकर कहा कि लोकतंत्र में उसका कोई महत्व नहीं है। इसलिए उससे बचने की भी अपील की है। चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने एक बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर से मतदान केंद्र तक पहुंचाया। जिसकी क्षेत्र के लोग तारीफ करते दिखे। इसके अलावा खरगोन लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने भी मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब के बनाये संविधान को बदलकर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। जो इंडिया गठबंधन कभी नहीं होने देगा।

Loading

Back
Messenger