Breaking News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावितनारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र सीमा पर माड़ के क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

दल जब क्षेत्र में था तब आज शाम चार बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
उन्होंने बताया कि दोनों ओर से रुक रुक कर गोलीबारी जारी है। सुरक्षाबल के सभी जवान सुरक्षित हैं। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Loading

Back
Messenger