Breaking News

केरल के कोल्लम में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया गया

केरल के कोल्लम जिले में अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म करने को लेकर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आरोपी ने अपनी बेटी के साथ उस समय दुष्कर्म किया, जब उसकी (पीड़िता की) मां घर पर नहीं थी।
कुलथुपुझा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस वक्त सामने आई, जब किशोरी ने एक दिन पहले अपने स्कूल में ‘काउंसलिंग’ सत्र के दौरान इसका खुलासा किया।

अधिकारी ने बताया कि स्कूल ने पुलिस को इसकी सूचना दी और उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Loading

Back
Messenger