Breaking News

Mumbai में विमान से टकरा गए Flamingo, हवा में हुआ हैरान करने वाला हादसा

मुंबई के घाटकोपर इलाके में एमिरेट्स की फ्लाइट से कई फ्लेमिंगो पक्षी टकरा गए, जिससे पक्षियों की मौत हो गई है। फ्लेमिंगो पक्षी आमतौर पर मुंबई खाड़ी में आते हैं, जो पक्षी प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बने होते है। एक वन्यजीव कल्याण समूह के प्रतिनिधि ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ये घटना सोमवार रात नौ बजे हुई थी। सोशल मीडिया पर इस हादसे के कई वीडियो भी वायरल हो रहे है।

‘रेस्किंग एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर’ (आरएडब्ल्यूडब्ल्यू) के संस्थापक और वन विभाग में मानद वन्यजीव वार्डन पवन शर्मा ने बताया कि घाटकोपर में कुछ स्थानों पर मृत पक्षी देखे जाने के बारे में कई लोगों के फोन आ रहे थे। उन्होंने बताया कि वन विभाग के मैंग्रोव प्रकोष्ठ के साथ ही आरएडब्ल्यूडब्ल्यू दलों ने एक तलाश अभियान के दौरान सोमवार रात को इलाके में 29 मृत फ्लेमिंगो बरामद किए। 

वहीं फ्लेमिंगो पक्षी मृत पाए जाने के बाद उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बता दें कि इतने पक्षियों के विमान से टकराने पर विमान की लैंडिंग में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ है। पायलट ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई है। वहीं वन विभाग इलाके में और भी फ्लेमिंगो की तलाशी में जुटा हुआ है।

इस मामले को लेकर अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक एसवी रामाराव का कहना है कि जमीनी स्तर पर इस मामले की जांच टीम ने शुरू कर दी है। फ्लेमिंगो की मौत होने के कारणों का पता किया जा रहा है। जांच के दौरान उस पायलट से भी बात की जाएगी जिसने विमान से फ्लेमिंगो के टकराए जाने की जानकारी दी थी। बता दें कि हर वर्ष लाखों की संख्या में गर्मी के मौसम में फ्लेमिंगो पक्षी ठाणे और नवी मुंबई के वेटलैंड इलाके में आते है।  

Loading

Back
Messenger