Breaking News

Gwalior News: सोते पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने उड़ेला खौलता तेल, जाने क्या है पूरा मामला

वैसे तो पति-पत्नी का रिश्ता बेहद पवित्र माना जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं पत्नी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं। मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। पति ने पत्नी को पड़ोसी युवक से मोबाइल पर बात करने के लिए रोका था। पत्नी ने उसकी बात को लगातार अनसुना किया। इसके बाद नाराज पति ने जब मोबाइल छीन लिया तो पत्नी इस बात से आग बबूला हो गई। घटना कंपू क्षेत्र के माधवी नगर के रहने वाले सुनील धाकड़ (32) की है। पत्नी फिलहाल फरार है।
 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चौहान के शासन में मध्यप्रदेश अपराध और घोटालों का प्रदेश बन गया है: कमलनाथ

बताया जा रहा है कि घटना वाली रात पति ने पत्नी को मोबाइल फोन पर किसी अन्य व्यक्ति से बात करते हुए पकड़ लिया। इसके बात पति उससे मोबाईल मांगने लगा। पत्नी की ओर से मोबाईल नहीं दिया गया। जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। गुस्साई पत्नी ने उस समय तो कुछ नहीं बोले लेकिन जब पति आधी रात को सो रहा था तो बाद उससे बदला लेने के लिए पत्नी ने तेल उबाल कर पति के प्राइवेट पार्ट पर फेंक दिया। 

जानकारी के मताबिक जैसे ही पति को अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला उसने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। पीड़ित के मुताबिक, उसे अपने पड़ोसी से शिकायत मिली थी कि उसके ऑफिस जाने के बाद उसकी पत्नी उससे बात करती है। इस पर कार्रवाई करते हुए पति ने अपनी पत्नी को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। एक दिन जब सुनील घर पहुंचा तो उसने भावना को फिर से दूसरे आदमी से बात करते देखा।
 

इसे भी पढ़ें: हाथ की मंहदी भी नहीं छूटी, ससुराल से उठी नयी दुल्हन की अर्थी! शादी के 17 दिन बाद ही नवविवाहिता की पति ने 10 बार चाकू मारकर की हत्या

इस बार सुनील ने भावना का फोन छीन लिया जिसके बाद वह भड़क गई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। रात करीब दो बजे जब सुनील गहरी नींद में सो रहा था तब भावना किचन में गई और गर्म तेल लाकर अपने पति पर डाल दिया। जिसके बाद सुनील दर्द से चीखने लगा जिससे उसके घर में भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सुनील को अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के बयान के आधार पर भावना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

Loading

Back
Messenger