कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस वक्त असम में है। असम में भाजपा की सरकार है। यही कारण है कि असम में भाजपा बनाम कांग्रेस जबरदस्त तरीके से जारी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर मुसलमानों के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व करने का आरोप लगा दिया। तो वहीं राहुल गांधी ने हिमंता बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बता दिया। कुल मिलाकर देखें तो भारत जरूर न्याय यात्रा के जरिए राजनीतिक जबरदस्त तरीके से जारी है। भाजपा जहां इस यात्रा को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है तो वहीं कांग्रेस की ओर से भी पलटवार किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी की पिछली यात्रा से भी कांग्रेस को कोई फायदा नहीं हुआ था
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रही है। इस बार मुस्लिम महिलाएं भी कांग्रेस की रैलियों में नहीं आईं। ‘सबका साथ, सबका विकास’ की हमारी प्रगति असम में इतनी हुई है कि मुस्लिम पुरुष भी कांग्रेस की रैलियों में आना बंद कर देंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जोरहाट में कहा कि आज बीजेपी और आपके मुख्यमंत्री (हिमंत बिस्वा सरमा) असम को विभाजित कर रहे हैं। शायद, देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम के मुख्यमंत्री है।
हिमंत बिस्व सरमा ने यह भी कहा कि हमने कहा है कि शहरों के अंदर से नहीं जाना है… जो भी वैकल्पिक रास्ता मांगा जाएगा उसकी अनुमति दे दी जाएगी लेकिन अगर शहर के अंदर से जाने की जिद्द की जाएगी तो हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे। इस पर असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कहा कि हमने अनुमति मांगी थी… जनता चाहती है, जोरहाट के लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी हमारे बीच से जाएं… ये लोग (असम सरकार) हमें क्या सुरक्षा देंगे, खुद जनता हमें सुरक्षा देगी।
इसे भी पढ़ें: Assam: पूर्व कांग्रेस नेता अंगकिता दत्ता ने राहुल गांधी से मांगा ‘न्याय’, श्रीनिवास बीवी पर लगाया था बड़ा आरोप
राहुल ने अपने संबोधन में कहा कि देश का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। केवल दो-तीन उद्योगपतियों के लिए सरकार चलाई जाती है। नरेंद्र मोदी देश के एयरपोर्ट, कृषि और सारा इंफ्रास्ट्रक्चर अडानी को सौंप रहे हैं। GST और नोटबंदी ने छोटे-मध्यम उद्योग को खत्म कर दिया और नतीजा ये हुआ कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। ये युवाओं के खिलाफ अन्याय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वादा है कि हम आपको सरकारी नौकरियां देंगे और छोटे-मध्यम इंडस्ट्रीज को फिर से खोलकर युवाओं को रोजगार देंगे।
#WATCH | On Congress MP Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Nyay Yatra, Assam CM Himanta Biswa Sarma says, “Congress is representing one section of Muslims. This time even Muslim women didn’t come to Congress’ rallies. Our progress of ‘Sabka Saath, Sabka Vikas’ – there has been so much… pic.twitter.com/3KAqxhTHL8