कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जबरदस्त तरीके से जारी है। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने समीकरण को साधने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा भी हिंदुत्व को लेकर लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। इन सबके बीच असम के मुख्यमंत्री और फायरब्रांड भाजपा नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का जिक्र कर दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि हमें यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाना है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बहनों भाइयों, आप मुसलमान बहन बेटियों को देखो। एक से शादी होता है ,फिर हर साल वहां व्यक्ति एक-एक शादी करता है और चार शादियां करता है। क्या यह कोई सिस्टम है। एक पुरुष क्यों 4-4 शादी करेगा। यह कोई रूल तो दुनिया में नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसीलिए हमें यूनिफॉर्म सिविल कोड लाना है।
इसे भी पढ़ें: Karnataka में बोलीं सोनिया गांधी, देश में झूठ, अहंकार और नफरत का माहौल, भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई भाजपा
हिमंता ने कहा कि हमें यूनिफॉर्म सिविल कोड लाना है और मुसलमानों में जो एक-एक व्यक्ति चार चार बार शादी करता है उसे बंद करना है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मुस्लिम बेटियों को डॉक्टर, इंजीनियर बनाना है। बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं बनाना है। इसलिए कर्नाटक भाजपा ने साफ तौर पर कहा है कि यहां राज्य में सरकार आने के बाद हम यूनिफॉर्म सिविल कोड पर काम करेंगे। उन्होंने कर्नाटक भाजपा को धन्यवाद देते हुए साफ तौर पर कहा कि इस बार राज्य में पार्टी की ओर से बहुत अच्छा मेनिफेस्टो लाया गया है। वहीं, दक्षिण कन्नड़ के बंटवाला में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोड शो किया।
इसे भी पढ़ें: प्रतिबंधित पीएफआई के एजेंडे पर काम कर रही कांग्रेस: अमित शाह
योगी ने कहा कि कांग्रेस ने कहा है कि अगर वो सत्ता में आई तो PFI से प्रतिबंध हटाएगी और बजरंग दल को बैन करेगी। बजरंग दल भारत का समाजिक और सांस्कृतिक संगठन है। बजरंग दल अपनी समाजिक सेवा के लिए, आपदा के समय मानवता के कल्याण के लिए और राष्ट्र के संकट के समय राष्ट्रवादी चेतना को जागृत करने वाला संगठन है। बजरंग दल को कोई बैन नहीं कर सकता। एक और सभा में योगी ने कहा कि जिस तरह हनुमान जी ने रावण की लंका में जाकर रावण के सभी अधर्म के कार्यों को समाप्त करने में योगदान दिया था ठीक उसी तरह आप सभी को, कांग्रेस और JDS द्वारा PFI को बढ़ावा देने के लिए जो अधर्म का कार्य किया जा रहा है, इसके खिलाफ संगठित होकर डबल इंजन की भाजपा की सरकार को पुन: कर्नाटक में लाना है।