Breaking News

त्रिशंकु विधानसभा से हिमंता बिस्वा सरमा ने किया इनकार, बोले- तीनों पूर्वोत्तर राज्यों में बनेगी NDA की सरकार

पूर्वोत्तर के 3 राज्य त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के चुनावी नतीजे गुरुवार को आएंगे। तीनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो चुकी है। हालांकि, एग्जिट पोल में दावा किया जा रहा है कि त्रिपुरा और मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है। वहीं, नागालैंड में एनडीए को जीत मिलेगी। लेकिन त्रिशंकु विधानसभा की संभावनाओं को असम के मुख्यमंत्री और पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक हिमंता बिस्वा सरमा ने साफ तौर पर इंकार किया है और दावा किया है कि तीनों ही पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन सरकार बनाने में कामयाब होगी। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कह दिया कि एनडीए का कोई भी साथी कांग्रेस या तृणमूल कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगा।
 

इसे भी पढ़ें: Nagaland Exit Poll 2023: नगालैंड में एनडीपीपी को 42 और बीजेपी को 25 प्रतिशत मिल सकते हैं वोट, जानिए एग्जिट पोल के हर अनुमान?

असम के मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि त्रिपुरा में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा जबकि हम नागालैंड में गठबंधन में सरकार बनाएंगे। उन्होंने मेघालय को लेकर कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री का फैसला भाजपा द्वारा जीती गई सीटों की संख्या पर तय किया जाएगा। वर्तमान में देखें तो त्रिपुरा में भाजपा का मुख्यमंत्री है। वहीं, नागालैंड में एनडीपीपी कि सरकार है जिसको भाजपा का समर्थन हासिल है। त्रिपुरा के लिए ‘इंडिया टुडे-माय एक्सिस’ ने भाजपा को 45 प्रतिशत वोट के साथ 60 सदस्यीय त्रिुपरा विधानसभा में 36-45 सीट मिलने का संकेत दिया है। इसने वाम दल-कांग्रेस गठजोड़ को 32 प्रतिशत वोट के साथ महज 6-11 सीट मिलने का अनुमान लगाया है।
राज्य में, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) को 2018 के विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर भाजपा सत्ता में आई थी। पूर्व राज परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रद्योत किशोर माणिक्य देववर्मा के नेतृत्व वाले दल टिपरा मोथा को 20 प्रतिशत वोट के साथ 9-16 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। ‘टाइम्स नाउ-ईटीजी’ के मुताबिक भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी रहेगी, लेकिन पिछले चुनाव में मिले 36 सीट से घट कर 24 पर आ जाएगी। इसने टिपरा मोथा को आदिवासी इलाकों में 14 सीट मिलने का अनुमान लगाया है। ‘जी न्यूज-मैट्रीज’ के एग्जिट पोल में भी भाजपा और इसके सहयोगियों को त्रिपुरा में 29-36 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि वाम-कांग्रेस को 13-21 सीट और टिपरा मोथा को 11-16 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। 
 

इसे भी पढ़ें: Purvottar Lok: पूर्वोत्तर में मोदी की रैलियों और रोड शो से बन गया BJP के पक्ष में तगड़ा माहौल

मेघालय: टाइम्स नाउ-ईटीजी और इंडिया टुडे-माय एक्सिस ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा जीत के प्रति आश्वस्त हैं। इंडिया टुडे-माय एक्सिस ने अनुमान लगाया है कि एनपीपी को 18-24 सीट मिलेगी, जो बहुमत के आंकड़े से कम होगा, जिसके चलते उसे अन्य दलों से समर्थन लेना पड़ेगा। जी न्यूज-मैट्रिज एग्जिट पोल में नेशनन पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को 21 से 26 सीट मिलने और सत्ता में बरकरार रहने का अनुमान लगाया गया है। नगालैंड: इंडिया टुडे-माय एक्सिस ने राज्य में एनडीपीपी को 34 प्रतिशत वोट के साथ 28-34 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसी तरह, टाइम्स नाउ ने भी एनडीपीपी को 27-33 सीट मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं, जी न्यूज-मैट्रिज ने एनडीपीपी-भाजपा को 35-43सीट दी है।

Loading

Back
Messenger