Breaking News

Karnataka Elections 2023: ‘ऐसा नालायक बेटा होगा तो घर कैसे चलेगा’, मल्लिकार्जुन के बाद बेटे प्रियांक का PM मोदी पर विवादित बयान

कर्नाटक चुनाव में दो हफ्तों का समय बचा है। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे ही विवादित बयानबाजी का दौर भी बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस की सोनिया गांधी को विषकन्या बताने से लेकर पीएम मोदी को जहरीला सांप बोलने तक कई विवादित बयान सामने आ चुके हैं। जिसके बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की है। जिसके बाद राज्य की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। 
प्रियांक ने की पीएम मोदी पर टिप्पणी
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को जहरीला सांप बताया था। जिसके बाद इस मामले ने सियासी रंग ले लिया था। अब प्रियांक खरगे ने कलबुर्गी में बंजारा समुदाय की रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर टिप्पणी की है। प्रियांक खरगे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘अगर ऐसा नालायक बेटा होगा तो घर कैसे चलेगा।’ खरगे के बेटे के इस बयान के बाद राज्य के चुनावी रण में एक बार फिर बहस के मुद्दे को हवा मिल गई है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव: मंगलुरु में जद (एस) उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे देवेगौड़ा

मल्लिकार्जुन ने भी दिया था विवादित बयान
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से विवादित बयान की शुरुआत हुई थी। मल्लिकार्जुन ने पीएम मोदी को जहरीला सांप बताया था। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी वह सांप हैं, जिनके चखने भर से आपकी मौत हो जाएगी। जिसके बाद राज्य में सियासत ने अलग रुख अपना लिया था। इस बयान के बाद जहां भाजपा नेता खरगे से माफी की मांग कर रहे थे। तो वहीं खरगे ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को लेकर नहीं बल्कि यह बयान भाजपा की विचारधारा को लेकर दिया था।

Loading

Back
Messenger