Breaking News

मुझे कांग्रेस की यात्रा का निमंत्रण नहीं मिला : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का निमंत्रण नहीं मिला है और उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों एक ही हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस द्वारा आमंत्रित किये जाने के सवाल पर बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी भावनाएं उनकी यात्रा के साथ हैं,मुझे यात्रा के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने प्रश्‍न पूछने वाले पत्रकार से कहा कि अगर आपकी मोबाइल में आमंत्रण हो तो मुझे तुरंत दें।

इसे भी पढ़ें: तुनिषा की मां को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की मांग

यादव ने कहा, हमारी पार्टी का सिद्धांत अलग है, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों एक हैं।
कांग्रेस ने कहा है कि उसने अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और रालोद के जयंत चौधरी सहित गैर-भाजपा दलों के कई नेताओं को उत्तर प्रदेश में तीन जनवरी से शुरू होने वाली राहुल गांधी की यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

इसे भी पढ़ें: Purvottar Lok: पूर्वोत्तर की राजनीति में शुरू हुई हलचल, त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में 2023 में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने पहले कहा था कि अखिलेश यादव के पार्टी कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण कांग्रेस की यात्रा में भाग लेने की संभावना नहीं है।
यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी का कोई अन्य नेता यात्रा में भाग लेगा, चौधरी ने कहा कि पार्टी में इस संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई है।
रालोद प्रमुख के भी यात्रा में हिस्सा लेने की संभावना नहीं है। रालोद के मुख्य प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा, मुझे नहीं लगता कि जयंत जी यात्रा में शामिल होंगे।

Loading

Back
Messenger