Breaking News

‘अगर आप कांग्रेस का साथ नहीं देगें तो मोदी के गुलाम हो जाएंगे’, न्याय संकल्प सम्मेलन में PM पर खड़गे का वार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में ‘न्याय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह लड़ाई संविधान, लोकतंत्र को बचाने के लिए है और अगर आप इसमें विफल रहे तो आप स्थायी रूप से (पीएम) मोदी के गुलाम बन जाएंगे। अपना वार जारी रखते हुए खड़गे ने कहा कि उन्होंने (भाजपा) हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, ये नौकरियां कहां हैं?… हम उन्हें (पीएम मोदी) ‘झूठों का सरदार’ के अलावा क्या कह सकते हैं। उन्होंने हमारे किसानों, युवाओं और महिलाओं को धोखा दिया। 
 

इसे भी पढ़ें: DK Suresh को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हुई BJP, रविशंकर प्रसाद बोले, राहुल-सोनिया गांधी सहित इंडिया गठबंधन के नेता चुप क्यों?

खड़गे ने कहा कि पिछले 21 दिन से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चल रही है। राहुल गांधी जी इस यात्रा में ‘न्याय के 5 स्तंभ’ लेकर निकले हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता के हक के लिए लड़ रहे हैं। हर कांग्रेस कार्यकर्ता में जोश आना चाहिए कि यह लड़ाई किसी एक के लिए नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा के लिए है। अगर आप इस लड़ाई में कांग्रेस का साथ नहीं देगें तो आप मोदी के गुलाम हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज हर अख़बार में ‘मोदी की गारंटी’ लिखा रहता है।
 

इसे भी पढ़ें: DK Suresh के बयान को लेकर भाजपा ने मांफी की मांग की, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- यह बर्दाश्त नहीं

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी जी की गांरटी थी- हर साल 2 करोड़ नौकरियां, लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपए, लेकिन मोदी ने कुछ भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने सिर्फ युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को धोखा देने का काम किया। जबकि कांग्रेस ने जो भी वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया। उन्होंने वार करते हुए कहा कि आज देश के सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं। PM मोदी नौकरियां इसलिए नहीं दे रहे हैं, क्योंकि इसमें आरक्षण से SC, ST और OBC के लोग आएंगे। मोदी जी का नारा था- सबका साथ, सबका विकास लेकिन उन्होंने सबका सत्यानाश कर दिया है।

Loading

Back
Messenger