Breaking News

JKNPP पर नियंत्रण की जंग में मुख्य संरक्षक ने पार्टी अध्यक्ष को निकाला

जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) पर नियंत्रण को लेकर जारी खींचतान के बीच पार्टी के लंदन में रह रहे मुख्य संरक्षक अंकित लव ने अध्यक्ष विलक्षण सिंह कोनिष्कासित कर दिया। लव ने सिंह परभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘गुप्त एजेंट’ होने का आरोप लगाया।
पार्टी संस्थापक भीम सिंह के निधन के बाद सिंह को पिछले साल 18 जून को जेकेएनपीपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अंकित लव भीम सिंह का इकलौता बेटा है जबकि विलक्षण सिंह रिश्तेदार है।
पार्टी के एक बयान में अंकित के हवाले से कहा गया है, “विलक्षण सिंह एकधोखेबाज है। सिंह ने इस सप्ताह टीवी पर ‘एक जैसी विचारधारा’ रखने के लिए भाजपा की प्रशंसा की थी।”

पार्टी ने कहा कि अंकित लव ने दृढ़ता के साथ “विलक्षण सिंह पर भाजपा का गुप्त एजेंट होने का आरोप लगाया है।”
अंकित ने विलक्षण सिंह पर अपने माता-पिता की करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने का भी आरोप लगाया।
अंकित ने गहन जांच की मांग करते हुए कहा, “विलक्षण सिंह के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।”
उन्होंने कहा कि सिंह ने भाजपा से इस वादे के साथ अवैध रकम वसूली कि वह पार्टी का समर्थन करेगा और इसके साथ गठबंधन भी करेगा। यह कुछ ऐसा है जो मेरी मां जिंदा रहते कभी नहीं होने देतीं।
अंकित की मां जय माला का हाल ही में निधन हो गया था और वह पांच मई को उनका अंतिम संस्कार करने जम्मू पहुंचे थे।

अंकित ने पिछले साल लंदन में सरकार विरोधी प्रदर्शन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से माफी मांगी थी, जिसके बाद उनका नाम काली सूची से हटा दिया गया था और उन्हें भारत आने की अनुमति दी गई थी। प्रदर्शन के बाद उच्चायोग ने उन्हें काली सूची में डाल दिया था।

Loading

Back
Messenger