Breaking News

भारतीय छात्र-छात्राओं को निकालने के लिए भारत ने रुकवा दिया था Russia-Ukraine युद्ध : रक्षा मंत्री

बदायूं (उत्तर प्रदेश) । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दावा किया कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए साढ़े चार घंटे के लिए युद्ध रुकवा दिया था। रक्षा मंत्री ने आंवला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप एवं बदायूं से पार्टी उम्मीदवारदुर्विजय सिंह के समर्थन में संयुक्त जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों के दौरान एक नए भारत के उभरने का दावा करते हुए कहा कि जब भारत कुछ कहता है तो पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है। 
रक्षा मंत्री ने दावा किया, ‘‘रूस-युक्रेन की लड़ाई पिछले दो वर्षों से चल रही है। जब यह लड़ाई शुरू हुई थी तो हमारे हजारों बच्चे यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे थे। यूक्रेन में फंसे बच्चों के माता-पिता का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री मोदी से मिला और अपने बच्चों को सुरक्षित वापस लाने को कहा। तब भारत के प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों से बात की और साढ़े चार घंटे के लिए युद्ध रूक गया। यह है आज का भारत।’’ 
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार में उनके एक प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया था कि हम गरीबों को एक रुपया भेजते हैं तो उनके पास 12 पैसे ही पहुंचते हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में यदि एक रुपया भेजा जाता है तो वह पूरा का पूरा खाते में पहुंचता है। मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाकर देश को भ्रष्टाचार से मुक्त किया है।’’ उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अगले पांच साल के दौरान भाजपा सरकार विकास कार्यों को और भी तेजी से आगे बढ़ाएगी। सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा, ‘‘सपा खत्म हो रही है। सपा ‘समाप्त पार्टी’ है। कांग्रेस के बारे में भी 10 साल के बाद पूछेंगे तो डायनासोर की तरह यह भी समाप्त हो जाएगी।

Loading

Back
Messenger