Breaking News

पेजर अटैक को भारतीय सेना प्रमुख ने बताया इजराइल का ‘मास्टरस्ट्रोक’, कहा- युद्ध उसी समय शुरू हो जाता है जब…

लेबनान में सिलसिलेवार ढंग से धमाके शुरू हुए। किसी की जेब में तो किसी के हाथ में रखे पेजर अपने आप फटने लगे। जब तक सिलसिला थमता तब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी थी। अब इस हमले को लेकर एक सवाल पर भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने बयान दिया है। उन्होंने चाणक्य रक्षा संवाद के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि आपूर्ति श्रृंखला में रुकावट और अवरोधन ऐसी चीज है जिस पर हमें बहुत सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि हमें विभिन्न स्तरों पर निरीक्षण करना होगा, चाहे वह तकनीकी स्तर पर हो या मैन्युअल स्तर पर, यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे मामले में ऐसी चीजें दोहराई न जाएं।

इसे भी पढ़ें: वजूद बचाने के लिए लड़ता-भिड़ता इजरायल, अमेरिका का मकसद अपने आप पूरा होता जा रहा, ईरान के सामने कड़ा इम्तिहान

जनरल द्विवेदी ने कहा कि आप जिस पेजर के बारे में बात कर रहे हैं, वो ताइवान की एक कंपनी का है। ये ताइवनी कंपनी हंगेरियन कंपनी को आपूर्ति कर रही है। इसके बाद हंगेरियन कंपनी इसे उन्हें दे रही है। जो शेल कंपनी बनाई गई थी वह कुछ ऐसा है जो इजरायलियों द्वारा एक मास्टरस्ट्रोक है। इसका मतलब है कि वे इसके लिए तैयार थे। यह उस दिन से शुरू होता है जब आप योजना बनाना शुरू करते हैं। ऐसी चीजों को सुनिश्चित करने के लिए हमें विभिन्न स्तरों पर निरीक्षण करना होगा चाहे वह तकनीकी स्तर पर हो या मैन्युअल स्तर पर हो। हमारे मामले में दोहराया न जाए। 

इसे भी पढ़ें: Lebanon का खेल खत्म! टैंक लेकर अंदर तक घुसी इजरायली सेना, शुरू कर दिया ग्राउंड ऑपरेशन

दुनिया में पहली बार ऐसा खतरनाक हमला हुआ है जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। एक साथ हजारों धमाके हुए, 3 हजार लोग घायल हो गए और 11 लोगों की मौत हो गई। हैरानी की बात देखिए जो मरे हैं या घायल हुए हैं वो सभी अपनी जेब में धमाके का सामान लेकर घूम रहे थे। किसी ने दूर बैठकर कप्यूटर से कमांड दी और धड़ाधड़ विस्फोट शुरू हो गए।

Loading

Back
Messenger