Breaking News

JP Nadda कांग्रेस पर भड़के, कहा- यूपीए सराकर का मतलब ‘उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार’

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने अभी से कमर कस ली है। भाजपा की कोशिश ही कि इस बार राज्य में कमल खिलाया जाए। इस मकसद को पूरा करने के लिए राजस्थान में भाजपा ने गहलोत सरकार के खिलाफ अभियान की भी शुरुआत कर दी है जिसे नहीं सहेगा राजस्थान नाम दिया गया है। 

इस अभियान की शुरुआत के साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस की यूपीए सराकर पर आरोप लगाया कि सरकार का दूसरा नाम उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार है। वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी की अगुवाई में एनडीए सराकर सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है। जेपी नड्डा ने ये बात जयपुर के बीलवा में आयोजित एक रैली के दौरान कही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार करने में सबसे अव्वल पर है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी को साथ लेकर सबका विकास करने पर जोर देते है। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह यूपीए की सरकार है और यूपीए क्या है… यूपीए में ‘यू’ का मतलब ‘उत्पीड़न’, ‘पी’ का मतलब ‘पक्षपात’ और ‘ए’ का मतलब ‘अत्याचार’ है इसलिए यूपीए की सरकार ‘उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार’ करने वाली है।

राज्य में जारी हुआ अभियान
बता दें कि इस जनसभा से पहले जेपी नड्डा ने एक अभियान की भी शुरुआत की है, जिसे ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ नाम दिया गया है। इस अभियान को पूरे राजस्थान में चलाया जाएगा। राज्य में वर्ष के अंत तक चुनाव होने है। जेपी नड्डा ने इस दौरान अभियान जारी किया और इसका एक थीम वीडियो भी जारी किया है। इस थीम वीडियो में बीजेपी ने राज्य में हुई अहम घटनाओं को शामिल किया है जिसमें, महिलाओं के खिलाफ अपराध, उदयपुर के कन्हैया लाल की हत्या, सांप्रदायिक दंगे और अन्य मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है।

इस दौरान जेपी नड्डा ने राजस्थान सरकार को फेल कार्ड जारी किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों को लूटती है। दलितों, आदिवासियों, महिलाओं पर अत्याचार के सभी रिकॉर्ड टूट गए है। इस सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। ये लूट खसोट करने वाली सरकार है। सरकार अत्याचार करती है। राजस्थान सराकर के कारण राज्य में कुशासन आया है। इस सरकार को नवंबर में बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना और भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान बनाना ही गहलोत सरकार का चरित्र है। नड्डा ने कहा कि ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के जरिये भाजपा दो करोड़ लोगों तक पहुंचेगी।

नड्डा ने ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान की शुरुआत की
भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार को जयपुर में एक सार्वजनिक बैठक में राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान की शुरुआत की। यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। नड्डा ने अभियान और एक ‘थीम वीडियो’ जारी किया, जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध, उदयपुर के कन्हैया लाल की हत्या, सांप्रदायिक दंगे और अन्य मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है। उन्होंने राज्य सरकार का ‘‘फेल कार्ड’’ भी जारी किया। भाजपा अध्यक्ष ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के ‘यूपीए’ का मतलब ‘‘उत्पीडन, पक्षपात और अत्याचार’’ है। कांग्रेस शासित राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। 

Loading

Back
Messenger