Breaking News

अच्छे दिन आने वाले हैं, मोदी जी जाने वाले हैं, पंजाब में AAP कैंडिडेट के समर्थन में केजरीवाल-मान का रोड शो

मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पटियाला लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार बलबीर सिंह के समर्थन में रोड शो किया। अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान लोगों से कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं, मोदी जी जाने वाले हैं। पूरा देश महँगाई और बेरोज़गारी से परेशान है। जनता मोदी जी को हटाने का मन बना चुकी है। इस बार का ये चुनाव देश के लोकतंत्र को बचाने का एक मौक़ा है। जनता इस बार बीजेपी की तानाशाही को कड़ा जवाब देगी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा हरियाणा, AAP सरकार की मंत्री ने की दिल्लीवासियों से ये अपील

अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर भी गए। जिसकी जानकारी उन्होंने एक्स के माध्यम से खुद दी। केजरीवाल ने पोस्ट करते हुए लिखा कि अभी कुछ दिन पहले मान साहब के घर नन्ही बिटिया ने जन्म लिया था। संगरूर में प्रचार के बाद उनके घर जाकर बिटिया को आशीर्वाद दिया। बिटिया पर वाहेगुरू जी की कृपा हमेशा बनी रहे, मान साहब का परिवार इसी तरह हमेशा ख़ुश और स्वस्थ रहे।

Loading

Back
Messenger