कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आप शासित पंजाब में खालिस्तानी भावनाएं और कट्टरवाद बढ़ रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस ने आप के शासन मॉडल को ‘देश को नष्ट करने सरीखा बताया। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष और सांसद अजय माकन, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दावा किया कि पूरे पंजाब में 11 ग्रेनेड हमले हुए हैं, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सरकार और घटनाओं पर मीडिया का कोई ध्यान नहीं जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मध्य प्रदेश में कांग्रेस की रैली में शामिल होंगे
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मेड इन ऑस्ट्रेलियाई ग्रेनेड का इस्तेमाल 2001 के संसद हमले और 2008 के मुंबई हमलों में किया गया था। रंधावा ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री को पत्र लिखकर इस मामले पर तत्काल ध्यान देने का आग्रह किया है। केजरीवाल दिल्ली मॉडल को पंजाब में और पंजाब मॉडल को यहां दिल्ली में लागू करने का वादा करते हैं। रंधावा ने आप सरकार पर कथित ग्रेनेड हमलों पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका मॉडल कुछ और नहीं बल्कि देश को नष्ट करने का मॉडल है।
इसे भी पढ़ें: गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म नहीं होगी, बीजेपी नेताओं के महाकुंभ स्नान पर खरगे का तंज
कांग्रेस ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री (भगवंत मान का जिक्र करते हुए) कायर हैं। वह खालिस्तानियों के खिलाफ नहीं बोल सकते और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकते। केजरीवाल को इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, कांग्रेस ने आप की पाप की कैदी शीर्षक से एक पावरप्वाइंट भी दिखाया, जिसमें पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक केपीएस गिल के बयान शामिल थे।