Breaking News

Assembly Elections 2024: आंध्र की 175, ओडिशा की 147, अरुणाचल की 60 और सिक्किम की 32 सीट, किस राज्य में कब होगी वोटिंग, यहां जानें

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 2024 पूरी दुनिया में चुनावों का साल है। पांच दर्जन से अधिक देशों में जनता वोट करने वाली है। 16 जून को 17वीं लोकसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश विधानसभा, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्कम का कार्यकाल भी जून में समाप्त हो रहा है। जम्मू कश्मीर विधानसभा में भी चुनाव होने हैं। हर चुनाव एक नई परीक्षा है और असफलता कोई विकल्प नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 Date: कितने चरण कब नतीजें, लोकसभा चुनाव शेड्यूल की हर डिटेल यहां जानें

सिक्कम और अरुणाचल प्रदेश में 2 जून को और ओडिशा में 24 जून को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। आंध्र प्रदेश 11 जून को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव 13 मई को होगा। 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। बता दें कि ओडिशा की 147, सिक्किम की 32, अरुणाचल प्रदेश की 60 और आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। 

इसे भी पढ़ें: सबके निशाने पर थी कांग्रेस, 9 हफ्तों का अभियान, 300 से ज्यादा रैलियां, 25,000 मील सफर, देश के पहले आम चुनाव में नेहरू ने कैसे संभाला मोर्चा

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारे पास 1.8 करोड़ पहली बार मतदाता हैं और 20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता हैं।  

Loading

Back
Messenger