Breaking News

अंतरिम जमानत तो लालू यादव को भी मिली थी बाद में लालू यादव को सजा भी हुई जेल भी जाना पड़ा – वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज सुबह से आम आदमी पार्टी के जो नेता अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत की खुशी मनाई रहे हैं, वे सभी एक बार माननीय न्यायालय द्वारा दिए गए ऑर्डर को पढ़ लें तो खुशी मनाने की जगह आत्मचिंतन करने को मजबूर हो जायेंगे।
आर्डर में साफ तौर पर कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल अब सचिवालय नहीं जा सकते, किसी फाइल पर साइन नहीं कर सकते और मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कोई भी दायित्व नहीं निभा सकती है। 
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि कोर्ट के ऑर्डर के बाद अब अरविंद केजरीवाल के पास थोड़ी भी नैतिकता है तो उन्हें अब खुद से विचार करना चाहिए कि क्या अब उन्हे मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई हक है या नहीं। 
उन्होंने कहा कि अब तो कोर्ट ने भी साफ कर दिया है कि हमें संदेह है कि आप मुख्यमंत्री पद पर रहे सकते हैं या नहीं। 
सचदेवा ने कहा कि सवाल उठता है की अगर अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर किसी भी कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर सकते हैं तो क्या उन्हें सरकारी भत्ता लेने का हक है, सरकारी गाड़ी और जो भ्रष्टाचार का एक सबसे बड़ा उदाहरण उनका शीशमहल है, उसमें रहने का कोई हक नहीं है। 
सचदेवा ने कहा कि हमेशा नैतिकता की बात करने वाले केजरीवाल निकले तो आंदोलन से लेकिन उनका सारा दिमाग वेतन, सुविधा और शीशमहल में जाकर अटक गये हैं। 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल का अंतरिम जमानत  मिलना उन्हें अपराधों से दोष मुक्त नहीं करता है, केजरीवाल अपराधी है, भ्रष्टाचारी हैं, उन्होंने शराब में घोटाला किया है। 
अरविंद केजरीवाल शराब नीति मामले में घोटालेबाज है, उन्होंने 100 करोड़ रुपए का हेर-फेर किया है 45 करोड़ रुपए मनी ट्रेल, सीबीआई के सामने आई है। 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अंतरिम जमानत तो लालू यादव को भी मिली थी बाद में लालू यादव को सजा भी हुई और भी जेल जाना पड़ा उसी तरह अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे फिर जेल जाएंगे और जेल के चक्कर उनके लगते रहेंगे। 

Loading

Back
Messenger