Breaking News

झारखंड के चतरा में बड़ी मात्रा में अफीम डोडा एवं अफीम बरामद

झारखंड के चतरा जिले में शुक्रवार को भारी मात्रा में अवैध अफीम डोडा और अफीम जब्त की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र के बनियाबांध गांव में अफीम की खेती की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक घर पर छापा मारा और यह जब्ती की। उसने बताया कि 218 किलोग्राम अफीम डोडा एवं चार किलो 600 ग्राम अफीम बरामद की गई।


पुलिस ने बताया कि बरामद अफीम डोडा और अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 54 लाख रुपये आंकी गई है।
उसने बताया कि इस संबंध में स्वापक नियंत्रण एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले से जुड़े तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है।

Loading

Back
Messenger