Breaking News

Madhya Pradesh: जबलपुर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए, कोई हताहत नहीं

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में रविवार को रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand के मसूरी में बस खाई में गिरी, दो मरे

भारत मौसम विज्ञान विभाग के जबलपुर कार्यालय के प्रभारी बीजू जे जोसेफ ने ‘पीटीआई -भाषा’ को बताया कि भूकंप का झटका पूर्वाह्न 11 बजे आया और इसका केंद्र जबलपुर के पास पृथ्वी की सतह से 23 किलोमीटर की गहराई में था।
उन्होंने कहा कि जबलपुर से सटे उमरिया जिले में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।

Loading

Back
Messenger