Breaking News

Maharashtra: मनसे प्रमुख के बेटे को नासिक टोल प्लाजा पर रोके जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की

नासिक। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमित ठाकरे को नासिक टोल प्लाजा पर रोके जाने के बाद रविवार तड़के मनसे कार्यकर्ताओं ने वहां कथित रूप से तोड़फोड़ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मनसे के संस्थापक राज ठाकरे के पुत्र अमित ठाकरे की कार पर लगे फास्टटैग में कुछ दिक्कत आने के कारण शनिवार रात करीब सवा नौ बजे उन्हें सिन्नार के गोंदे टोल प्लाजा पर कथित रूप से रोका गया था। वह मुंबई लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली से संबंधित अध्यादेश की जगह लाया जाने वाला विधेयक असंवैधानिक: राघव चड्ढा

मनसे के कार्यकर्ताओं की भीड़ ने रविवार देर रात करीब ढाई बजे टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की और वहां के पदाधिकारी से माफी मंगवायी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वावी थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना की जांच की जा रही है और सीसीटीवी आदि की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हमें (टोल प्लाजा कर्मचारियों से) कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

Loading

Back
Messenger