Breaking News

Maharashtra के मुख्यमंत्री ने मुंबई में भूटान नरेश से मुलाकात की

 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यहां भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुकसे मुलाकात की।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि शिंदे ने यात्रा पर आए भूटान नरेश को अवगत कराया कि महाराष्ट्र हिमालयी राष्ट्र के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए हर संभव सहयोग करेगा।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि हर साल भूटानी पर्यटक मध्य महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर शहर के पास विश्व प्रसिद्ध अजंता-एलोरा की गुफाओं के भ्रमण के लिए आते हैं और राज्य से घूमने के वास्ते जाने वाले लोगों के लिए पड़ोसी देश भी एक लोकप्रिय स्थल है।

उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी दक्षिण मुंबई के राजभवन में 43 वर्षीय नरेश वांगचुक से अलग से मुलाकात की। वांगचुक तीन नवंबर से भारत की आठ दिवसीय यात्रा पर हैं।

Loading

Back
Messenger