Breaking News

पुणे में 11 वर्षीय बेटी से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

पुणे पुलिस ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना तब प्रकाश में आई जब नाबालिग लड़की के स्कूल (जिस स्कूल में वह पढ़ती है) के अधिकारियों को उसके यौन उत्पीड़न के बारे में पता चला।

स्कूल के प्रधानाचार्य ने पुलिस से संपर्क किया और लड़की के पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) व यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
वारजे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, आरोपी अपनी बेटी को अश्लील वीडियो दिखाता था और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार करता था।
पुलिस उपायुक्त (जोन 3) संभाजी कदम ने बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Loading

Back
Messenger