Breaking News

Odisha के कंधमाल में माओवादियों ने दंपति की हत्या की

फूलबनी। ओडिशा के कंधमाल जिले में माओवादियों ने एक दंपति की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे गोछापाड़ा थाना क्षेत्र के सलागुड़ा पंचायत के बिदापदर गांव में हुई। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि इस घटना के पीछे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) की कालाहांडी-कंधमाल-बौध-नयागढ़ (केकेबीएन) इकाई का हाथ है। 
पुलिस ने बताया कि माओवादियों ने दाहिरा कन्हार और उनकी पत्नी बतासी कन्हार को उनके घर से बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी जंगलों में ले गये। माओवादियों को दंपति पर पुलिस के मुखबिर होने का संदेह था। पुलिस के मुताबिक, उन्हें बेरहमी से पीटा गया था। उनके शव शनिवार सुबह जंगल से बरामद किये गये। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Loading

Back
Messenger