Breaking News

आजकल बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा, कौन समझाए तुमने फेल…लोकसभा में मोदी का कटाक्ष, राहुल ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के इतिहास का ये पहला मौका है जब लगातार तीन बार वो 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। कांग्रेस के इतिहास में ये तीसरी सबसे बड़ी हार है। तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। अच्छा होता कांग्रेस अपनी हार स्वीकर करती। जनता जनार्दन के आदेश को सर आंखों पर चढाकर आत्म मंथन करती। लेकिन ये तो शीर्षासन करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस और उसकी इको सिस्टम दिन रात बिजली जलाकर हिंदुस्तान के नागरिकों के मन में ये प्रस्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने हमें हरा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं अपने सामान्य जीवन के अनुभव से बताता हूं ऐसा क्यों हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: ‘NDA का तीसरी बार सरकार में आना ऐतिहासिक’, लोकसभा में बोले पीएम मोदी- आज का हिंदुस्तान घर में घुसकर मारता है

कोई बच्चा साइकिल लेकर निकला है। अगर वो गिर जाता है, साइकिल से लुढ़क जाता है। रोने लगता है। तो कोई बड़ा व्यक्ति उसके पास आ जाता है और कहता है देखो चिटी मर गई। देखो चिड़िया उड़ गई। अरे देखो तुम तो बहुत बढ़िया साइकिल चलाते हो। तुम तो गिरे नहीं हो। ऐसा करके उसका जरा मन ठीक करने के लिए प्रयास करते हैं। उसका ध्यान भटका कर उस बच्चे का मन बहला देते हैं। 
पीएम मोदी ने कहा कि आजकल बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है। कांग्रेस के लोग और उनका इको सिस्टम आजतक ये मन बहलाने का काम कर रहा है। 1984 के चुनाव को याद करें। उसके बाद इस देश में 10 लोकसभा के चुनाव हुए। 1984 के बाद कांग्रेस 250 के आंकड़े को भी कांग्रेस छू नहीं पाई है। इस बार किसी तरह 99 के चक्कर में फंसे हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: महिला की पिटाई को ठहराया था जायज, TMC ने पार्टी विधायक को जारी किया नोटिस

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे एक किस्सा याद आता है। एक बालक घमंड में घूम रहा था। वो सबको दिखाता था देखो कितने ज्यादा मार्क आए हैं। लोग भी जब 99 सुन शाबाशी देते थे और हौसला बुलंद करते थे। फिर उनके टीचर आए और पूछा कि किस बात की मिठाई बांट रहे हो। ये 100 में से 99 नहीं लाया है। ये तो 543 में से लाया है। अब उस बालक बुद्धि को कौन समझाए तुमने फेल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। 

Loading

Back
Messenger