Breaking News

MP के मंत्री ने कहा, भाजपा में शामिल हों वरना CM का बुलडोजर तैयार है, कांग्रेस ने साधा निशाना

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। मध्यप्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई थी। हालांकि, राजनीतिक उठापटक के बाद भाजपा वहां सरकार बनाने में कामयाब रही। इन सब के बीच मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके वीडियो में साफ तौर पर यह सुनाई दे रहा है कि और देखो भईया, जो भी कांग्रेसी लोग हों, वो धीरे-धीरे कर के चुपचाप सरक (खिसक) आओ, नहीं तो 2023 में भी भाजपा की सरकार बन रही है। फिर देख लेना, मामा का बुलडोजर खड़ा ही है तैयार। मंत्री ने कथित तौर पर राज्य में कांग्रेस के पदाधिकारियों को सत्तारुढ़ भाजपा में शामिल होने या फिर मुख्यमंत्री के बुलडोजर द्वारा विध्वंस के खतरे का सामना करने के लिए कहकर विवाद छेड़ दिया है। 
 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के रीवा में दोस्त की बारात में नाचते हुए आया हार्ट अटैक, 32 वर्षीय युवक की हुई मौत

मध्य प्रदेश में ‘मामा’ के उपनाम से लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सरकार में अपराध और अपराधियों के प्रति ‘बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने’’ की नीति अपनाई है जिसके तहत प्रशासन विभिन्न अपराधों के आरोपियों के मकानों के कथित अवैध निर्माण को बुल्डोजर से गिरा देता है। राघौगढ़ नगर निकाय के 20 जनवरी को होने वाले चुनाव के प्रचार के लिए सिसोदिया पहुंचे थे। फिलहाल इसको लेकर विपक्ष हमलावर हो गई है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिसोदिया की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए ट्वीट किया कि राघौगढ़ के लोग कायर नहीं हैं जो गीदड़ भपकी से डर जाएं। यह डर और कोई को दिखाना। राघौगढ़ के मतदाता निडर होकर मतदान करेंगे। 
 

इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को मध्य प्रदेश HC से झटका, जमानत याचिका खारिज, PM मोदी पर दिया था विवादित बयान

राघौगढ़ के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि मंत्री की टिप्पणी उनकी ‘‘नकारात्मक मानसिकता’’ को दर्शाती है। हालांकि, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने उनका बचाव करते हुए कहा कि ‘मंत्री ने जो कुछ भी कहा है वह अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को चेतावनी देने के लिए है और उनके लिए बुलडोजर हमेशा तैयार है। सरकार कानूनी रुप से बुलडोजर का उपयोग करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी डरे हुए हैं क्योंकि शायद वे ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं जहां बुलडोजर के हस्तक्षेप की आशंका है। राघौगढ़ दिग्विजय सिंह का गृह क्षेत्र है और उनके पुत्र जयवर्धन सिंह स्थानीय विधायक हैं।

Loading

Back
Messenger