Breaking News

मुंबई : निर्माणाधीन इमारत का स्लैब ढहने से तीन मजदूरों की मौत

मुंबई के मलाड में बृहस्पतिवार को एक निर्माणाधीन इमारत के स्लैब का एक हिस्सा ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना मलाड (पूर्व) के गोविंद नगर इलाके में दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर हुई।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘शुरुआती जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन 23 मंजिला इमारत की 20वें मंजिल के स्लैब का कुछ हिस्सा ढह गया।’’
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की टीम इस बात की जांच कर रही है कि कहीं घटनास्थल पर और अधिक मजदूरों तो नहीं फंसे हैं।

न्होंने कहा कि घायल मजदूरों को पास के एम. डब्ल्यू. देसाई अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो को आईसीयू में भर्ती कराया गया था जबकि अन्य को हड्डी रोग विभाग के वार्ड में भर्ती कराया गया था।

Loading

Back
Messenger