भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिनों के महाराष्ट्र दौरे पर थे। पुणे में उन्होंने भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में एक स्थान लेकर खड़ा है और प्रधानमंत्री मोदी एक शख़्सियत लेकर खड़े हैं। PM ने 60 देशों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अगर वे इजरायल गए तो वे फिलिस्तीन भी गए। हमारी सरकार 20-20 सालों तक नेपाल, श्रीलंका नहीं गई। अगर आज नेपाल में भूकंप आता है तो नेपाल की सरकार से पहले भारत खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि महामारी ने दुनिया के सभी देशों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला। हालांकि, भारत ने अपनी नीतियों की मदद से इस पर काबू पा लिया। पीएम मोदी ने आपदा को अवसर में बदला।
इसे भी पढ़ें: Karnataka में जीत से उत्साहित कांग्रेस ने MP में खेला बड़ा दांव, कमलनाथ बोले- घोषणा मशीन बन गए हैं शिवराज
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि रेलवे में बजट में 800 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह, राष्ट्रीय राजमार्गों में 7 गुना वृद्धि हुई है। महाराष्ट्र में भी इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी मात्रा में निवेश किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को हमसे काफी उम्मीदें हैं और हम बदलाव के साधन हैं। इसलिए हमें लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने की जरूरत है। इसके लिए पीएम मोदी ने हमें सात सूत्र दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमसे लोगों की बहुत बड़ी आशा है और हम बदलाव के उपकरण हैं, इसलिए हमको आत्मचिंतन करते हुए लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरना पड़ेगा। इससे पहले जेपी नड्डा ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पिछली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को पूरी तरह भ्रष्ट करार दिया और कहा कि उसने महाराष्ट्र में सभी अच्छे कामों को रोक दिया था।
इसे भी पढ़ें: The Kerela Story के बहाने अधीर रंजन चौधरी का भाजपा पर निशाना, कही यह बड़ी बात
नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि मुंबई का अगला महापौर भाजपा का ही हो। भाजपा द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए नड्डा ने दावा किया कि अमेरिका, चीन और जापान अब आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं क्योंकि उन देशों ने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को मुफ्त उपहार देने पर पैसा खर्च किया। उन्होंने कहा, जबकि भारत सरकार ने बुनियादी ढांचे, कृषि और अन्य क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए कोरोना महामारी के दौरान 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज पेशकश की। बाद में, एक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, हम सभी को इस तरह से काम करने की जरूरत है कि मुंबई शहर का अगला महापौर भाजपा का ही हो।