Breaking News

Odisha सरकार राज्य भर के शिव मदिरों में गांजे पर प्रतिबंध लगाएगी

ओडिशा सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह राज्य भर के शिव मंदिरों में गांजे पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करेगी।
उड़िया भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विभाग की ओर से सभी जिलों और पुलिस को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है।
सरकार ने सभी जिलों से कहा कि राज्य के किसी भी शिव मंदिर में गंजन या गांजे का किसी भी रूप में इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
संस्कृति मंत्री अश्विनी पात्रा ने कहा, जिस तरह खुर्दा के बानापुर में भगवती मंदिर में पशु बलि की प्रथा पर प्रतिबंध लगाया था और बाद में इसे अधिकांश मंदिरों में प्रतिबंधित कर दिया गया, उसी तरह ओडिशा के सभी शिव मंदिरों में गांजा के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

राज्य सरकार का यह फैसला अनंत बलिया ट्रस्ट के प्रमुख पद्म श्री बाबा बलिया द्वारा पिछले महीने आबकारी विभाग को पत्र लिखकर गांजे के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बाद आया है।
हालांकि, कांग्रेस विधायक सुरेश राउत्रे ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा, भगवान नारायण को भांग चढ़ायी जाती है, जबकि गांजा भगवान शिव को चढ़ाया जाता है। ये भोग हैं और इन्हें प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए।

Loading

Back
Messenger