Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
हरियाणा में कल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभासाक्षी की टीम राज्य में पहुंच चुकी है। जहां की पलवल विधानसभा सीट पर हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने स्थानीय मतदाताओं से बात करके चुनावी माहौल को समझने की कोशिश की।
बातचीत के दौरान मतदाताओं ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भीतर देशभक्ति कूट-कूट कर भरी हुई है और उनके काम करने के जज्बे के कारण ही पूरी दुनिया में पहचान रही है। लोगों ने बताया कि उनके विश्वास को हरियाणा की जनता नहीं तोड़ेगी और इस बार राज्य में निश्चित रूप से लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। कई अन्य लोगों ने बताया कि भारत को लंबे समय बाद सनातन धर्म के रक्षक के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ और हेमंत विश्व शर्मा जैसे तीन नए नेता लगभग 800 साल बाद मिले हैं।
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे विदेश में जाकर भारत की सार्वजनिक रूप से बदनामी करते है। मतदाताओं ने बताया कि देश का पूरा विपक्ष हिंदुत्व को लेकर भी अफवाहें फैलता है साथ ही उन्होंने गांधी परिवार को एक्सीडेंटल हिंदू बताते हुए कहा कि उनको हिंदू धर्म के रीति रिवाज और पूजा पाठ के बारे में तक स्पष्ट जानकारी नहीं है।
उनके अनुसार, इसीलिए राहुल गांधी देश के नेता कभी नहीं बन सकते हैं। मतदाताओं ने बताया कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पूरी दुनिया में देश की साख में कई गुना अधिक वृद्धि हुई है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था में लगातार तेज गति से विकास जारी है। कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए अन्य लोगों ने बताया कि वर्तमान सरकार में कश्मीर से पत्थरबाज और आतंकवाद पूरी तरह से खत्म हो चुका है। उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी जमकर तारीफ की।