Breaking News

Mumbai South क्षेत्र के लोगों ने लोकसभा चुनाव में जताया Uddhav Thackeray पर जताया भरोसा, सीएम शिंदे के लिए विधानसभा चुनाव में बढ़ेंगी मुश्किलें

मुंबई दक्षिण क्षेत्र महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र है। जहां शिवसेना के अरविंद सावंत लगातार 15 साल से सांसद हैं 2022 में शिवसेना में पड़ी फूट के दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे गुट को चुना था। जिसके बाद 2024 में उद्धव ठाकरे के गुट से ही विजेता बने हैं। मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी समेत देश की वाणिज्यिक राजधानी भी है। इस क्षेत्र में गेटवे ऑफ इंडिया है। इस प्रवेशद्वार के पास ही पर्यटकों के समुद्र भ्रमण हेतु नौका-सेवा भी उपल्ब्ध है। इसके अलावा यहां प्रसिद्ध मुस्लिम धार्मिक स्थल हाजी अली दरगाह है। इसे सय्यद पीर हाजी अली शाह बुखारी की स्मृति में सन् 1431 में बनाया गया था। यह मुंबई का महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भी है।
यह लोकसभा क्षेत्र पूरी तरह से मुंबई शबर जिले के अन्तर्गत ही आता है। जो वर्ली, शिवडी, बायकुला, मालाबार हिल, मुंबा देवी और कोलाबा विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनाया गया है। 2019 में हुए अंतिम चुनाव में तीन सीट पर शिवसेना विजेता बनी थी। तो वहीं बीजेपी के खाते में दो और एक सीट कांग्रेस के खाते में भी गई थी। मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र की वर्ली विधानसभा सीट राज्य में शिवसेना के मजबूत गढ़ों में से एक रही है। जहां पार्टी के मशहूर नेता रहे दत्ताजी नलावडे ने 1990 से लेकर 2009 तक लगातार चार बार जीत हासिल की थी। इसके बाद 2009 के चुनाव में यहां एनसीपी जीतने में सफल रही थी, लेकिन पिछले 10 साल से यहां शिवसेना ने दोबारा से अपना कब्जा जमा लिया है। वर्तमान में पार्टी के युवा नेता आदित्य ठाकरे विधायक हैं।
इस लोकसभा क्षेत्र की शिवडी विधानसभा सीट के मतदाताओं ने अब तक राज्य की सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों को जीतने का मौका प्रदान किया है। वर्तमान में यहां उद्धव ठाकरे के गुट वाली शिवसेना के अजय चौधरी राज्य की विधानसभा में इस क्षेत्र की जनता की आवाज पहुंच रहे हैं। उनके पहले यहां मनसे ने भी 5 साल तक शासन किया है। 1962 में महाराष्ट्र राज्य के गठन के साथ ही मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र की बायकुला विधानसभा सीट भी अस्तित्व में आ गई थी। जिसके बाद 1977 से लेकर 2008 तक यहां मतदान नहीं हुआ था। हालांकि, 2009 में लंबे समय बाद हुए मतदान में कांग्रेस जीतने में सफल रही थी। वर्तमान में इस क्षेत्र को शिवसेना के यामिनी जाधव 2019 के चुनाव में जितने में सफल रहे थे।
 महाराष्ट्र की मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र की मालाबार हिल विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का 1995 के बाद से लगातार भारतीय जनता पार्टी के मंगल लोढ़ा पर आशीर्वाद बना हुआ है। विधायक लोढ़ा पिछले 6 विधानसभा चुनाव से लगातार जीतते चले जा रहे हैं। उनके पहले कांग्रेस के बलवंत देसाई ने भी लगातार 20 साल तक इस विधानसभा क्षेत्र पर राज किया है। मुंबई दक्षिण विधानसभा सीट 15 साल पहले तक भारतीय जनता पार्टी के राज्य में मजबूत गढ़ों में से एक थी, लेकिन 2009 में हुए परिसीमन के बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के वर्चस्व को समाप्त करते हुए जीत हासिल की थी। जिसके बाद से लगातार 15 साल से यहां पार्टी के नेता अमीन पटेल विधायक बने हुए हैं। इस लोक सभा क्षेत्र की कोलाबा विधानसभा सीट को राज्य में कांग्रेस के सबसे मजबूत क्षेत्रों में से एक माना जाता रहा है। जहां पार्टी 1980 के बाद से लेकर अब तक सिर्फ तीन बार ही चुनाव हारी है। वर्तमान में यह सीट 10 साल से बीजेपी के पास है। जिसके नेता राहुल नार्वेकर इस क्षेत्र के लोगों की आवाज राज्य की विधानसभा में पहुंच रहे हैं। उनके पहले उनकी पार्टी के राज के. पुरोहित भी यहां से जनप्रतिनिधि चुने जा चुके हैं।

Loading

Back
Messenger