Breaking News
-
अमेरिका का ट्रंप प्रशासन लगातार कई देशों को टारगेट कर रहा है। अब उसने ईरानी…
-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने सलाहकारों को निर्देश दिए है…
-
कश्मीर एकजुटता दिवस एक कैलेंडर कार्यक्रम है जो 5 फरवरी को पाकिस्तान में रावलपिंडी और…
-
देहरादून । तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में…
-
भारत ने पिछले साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।…
-
हर साल की तरह भी इस बार भी सूरजकुंड मेला 2025 की शुरुआत हो चुकी…
-
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर…
-
सूर्यकुमार यादव भारत की वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के…
-
अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों के निर्वासन पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि…
-
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति…
चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम प्रयागराज पहुंची। जहां हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने स्थानीय लोगों से बात की है।
पूजा समिति के एक सदस्य ने कहा कि वर्तमान सरकार में विकास के नाम पर सिर्फ जीर्णोद्धार का काम हो रहा है। वास्तविकता में सरकार लोगों का विनाश कर रही है। सरकार के खिलाफ बोलने पर बिना किसी कारण के लोगों के घरों को बुलडोजर से गिरा दिया जाता है। दूसरे मतदाता ने कहा कि विकास करने के लिए सरकार को थोड़ा विनाश भी करना पड़ता है। जिसे लोगों को समझना होगा क्योंकि आगे चलकर इससे बड़ी संख्या में उन्हें लाभ मिलेगा। लोगों ने कहा कि यह विकास होने वाले कुंभ मेला को दृष्टिगत रखते हुए किया जा रहा है। कानून व्यवस्था को लेकर भी अन्य लोगों ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने माफियाओं को पूरी तरह से क्षेत्र से समाप्त कर दिया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रयागराज के विकास को लेकर गंभीर दिख रही है। उनके मुताबिक, 500 साल बाद राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री मोदी की वजह से ही संभव हो पाया है। शहर वासियों ने कहा कि वर्तमान समय में मोदी के कारण ही युवा सनातन धर्म से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है जिसपर सरकार को काम करने की जरूरत है। एक मतदाता ने कहा कि सरकार ने बिजली व्यवस्था पर बहुत अधिक ध्यान दिया है जिससे गांवों में भी अब 22-22 घंटे तक बिजली आ रही है। लोगों ने कहा कि विकास कार्यों के बदौलत मोदी सरकार इस बार 400 पर का आंकड़ा निश्चित ही पार करेगी।