Breaking News

एक हुए Lohia और Ambedkar को मानने वाले लोग, Phulpur में बड़ी जीत दर्ज करने के लिए चुनाव में जुटे SP कार्यकर्ता

चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम उत्तर प्रदेश पहुंची। जहां की फूलपुर लोकसभा सीट पर हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने स्थानीय समाजवादी पार्टी के नेताओं से बात की है।
सपा नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी ने पूर्व में लोगों से किये सभी वादे पूरे किए हैं। इसलिए जनता उनके साथ है और फूलपुर लोकसभा सीट से उनकी बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने किए सभी वादों से सरकार बनने के बाद मुकर गई है और देश के लोगों के साथ छलावा किया है। पार्टी के नेताओं ने दावा किया कि बीजेपी की सरकार अग्निवीर की ही तरह शिक्षावीर और बिजलीवीर भी बनाना चाहती है। इसलिए जनता भारतीय जनता पार्टी से नाराज है और इस बार देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी में अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कार्यकर्ताओं ने इलेक्टोरल बांड में सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर में मोदी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही है। प्रधानमंत्री के उम्मीदवार को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद उच्च स्तरीय नेता प्रधानमंत्री को चुनने का फैसला लेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जमीनी स्तर पर इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता एकसाथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा बताया कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लोहिया और अंबेडकर को मानने वाले लोग एक हो गए हैं और अबकी बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की करारी शिकस्त होगी।

Loading

Back
Messenger