प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस ने लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है, जो कि सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। ये पुरस्कार पाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है। उनसे पहले ये पुरस्कार कुछ चुनिंदा नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को सौंपा गया है। प्रधानमंत्री इसके अवाला बैस्टिल परेड का भी हिस्सा है, जिसमें भारत की भी तीनों सेनाएं शामिल है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा ये पुरस्कार पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुट्रोस बुट्रोस-घाली को मिल चुका है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों की यात्रा के दौरान कई बार सम्मानित हो चुके है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मानों से सम्मानित किया गया है। उन्हें कई देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुका है। इस सूची में अब फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान भी शामिल हो गया है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले ये सम्मान उनके नेतृत्व और दूरदृष्टि का प्रतिबिंब है। उन्होंने जिस तरह से भारत को वैश्विक मंच पर मजबूती प्रदान की है ये उसका ही नतीजा है। इन पुरस्कारों से ये भी साबित होता है कि दुनिया भर के देशों के साथ भारत के संबंध बेहद मजबूत हो रहे है।
बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी को जून के महीने में मिस्त्र की यात्रा के दौरान ऑर्डर ऑफ द नाइल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इससे पहले मई 2023 में वो पापुआ न्यू गिनी की यात्रा पर थे जहां उन्हें कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू से सम्मानित किया गया था। इसी महीने में पीएम मोदी को कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजीऔर पलाऊ गणराज्य द्वारा एबाकल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
ये है पूरी लिस्ट
– वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहली बार किसी देश का सर्वोच्च सम्मान मिला था। सऊदी अरब की यात्रा के दौरान उन्हें ‘किंग अब्दुलअजीज सैश’ से सम्मानित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये पुरस्कार किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने दिया था।
– वर्ष 2016 में ही उन्हें अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी मिला था। ये सम्मान ‘अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार’ है।
– वर्ष 2018 में फिलिस्तीन की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ से नवाजा गया था। बता दें कि ये विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को मिलने वाला फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान है।
– वर्ष 2019 में उन्हें संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला जो कि ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ पुरस्कार है।
– वर्ष 2019 में ही उन्हें रूस ने ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ अवार्ड से नवाजा को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
– इसी वर्ष 2019 में मालदीव ने विदेशों को मिलने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘निशान इज्जुद्दीन’ पीएम मोदी को दिया।
– बहरीन ने भी इसी वर्ष पीएम मोदी को ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ पुरस्कार से सम्मानित किया।
– इसके अगले वर्ष यानी 2020 में पीएम मोदी को अमेरिका का सर्वोच्च सम्मान भी मिला। उन्हें यूनाइटेड स्टेट आर्म्ड फोर्सेस अवार्ड ‘लीजन ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के प्रदर्शन में असाधारण मेधावी आचरण के लिए दिया जाता है।
– इसके अगले वर्ष दिसंबर 2021 में भूटान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो दिया, जो कि सर्वोच्च नागरिक अलंकरण है।
– वर्ष 2023 में यानी इसी वर्ष मई के महीने में पापुआ न्यू गिनी की यात्रा के दौरान उन्हें एबाक्ल अवॉर्ड दिया गया। ये पुरस्कार उन्हें राष्ट्रपति सुरंगेल एस व्हिप्स जूनियर ने दिया था।
– वैश्विक नेतृत्व करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा अग्रणी रहे है, जिसके लिए उन्हें फिजी का सर्वोच्च सम्मान भी मिल चुका है। ये सम्मान कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी है जो उन्हें प्रधानमंत्री सित्विनी राबुका ने दिया था।
– पीएम मोदी ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू से सम्मानित हो चुके हैं जिससे उन्हें पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल सर बॉब डाडे ने सम्मानित किया था। ये पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च सम्मान है।
– मिस्र के राष्टपति अब्देल फतह अल सिसी ने जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ नाइल’ से सम्मानित किया था जो कि मिस्र का सर्वोच्च सम्मान है।
– इसके बाद फ्रांस की यात्रा के दौरान पीएम मोदी को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है।
सिर्फ यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मानों के अलावा अन्य भी कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। ये है उनकी लिस्ट
– सियोल शांति पुरस्कर
पीएम मोदी को सियोल पीस प्राइज से सम्मानित किया जा चुका है जो उन्हें सियोल पीस प्राइज कल्चरल फाउंडेशन ने दिया था। ये पुरस्कार द्विवार्षिक रूप से उन्हें मिलता है जो मानव जाति के सदभाव, राष्ट्रों के बीच सुलह और विश्व शांति में योगदान देते है। वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री को ये सम्मान मिला था।
संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड
संयुक्त राष्ट्र की ओर से मिलने वाला ये सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है। वर्ष 2018 में साहसिक पर्यावरण नेतृत्व के लिए पीएम मोदी को इस पुरस्कार से संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक मंच पर सम्मानित किया था।
प्रथम फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड
प्रधानमंत्री मोदी को 2019 में प्रथम फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड मिला था। हर वर्ष किसी राष्ट्र के नेता को ये पुरस्कार मिलता था। इस पुरस्कार के साथ मिले सर्टिफिकेट में कहा गया कि पीएम मोदी को ये पुरस्कार “राष्ट्र के लिए उत्कृष्ट नेतृत्व” के लिए दिया गया है।
‘ग्लोबल गोलकीपर’ पुरस्कार
पीएम मोदी ‘ग्लोबल गोलकीपर’ पुरस्कार से सम्मानित हो चुके है जो उन्हें वर्ष 2019 में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से मिला था। ये सम्मान पीएम मोदी को पीएम मोदी को स्वच्छ भारत अभियान के लिए दिया गया था। इस पुरस्कार को पीएम मोदी ने अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता वाले लोगों और इस मुहीन को जनआंदोलन में बदलने वालों को समर्पित किया था।
ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड
पीएम मोदी को ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड वर्ष 2021 में मिला था जो उन्हें कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स CERA दिया गया था। वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के प्रति नेतृत्व को मान्यता देने के उद्देश्य से ये पुरस्कार दिया जाता है।