Breaking News

PM Modi ने रिकॉर्ड की ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी, सफल बनाने में जुटी बीजेपी, UN मुख्यालय में भी होगा सीधा प्रसारण

पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के बहुप्रतीक्षित 100वें एपिसोड को रिकॉर्ड कर लिया है। 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को रिलीज होगा और यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। पीएम मोदी द्वारा आयोजित रेडियो कार्यक्रम का सीधा प्रसारण न केवल देश भर में बल्कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर में भी किया जाएगा। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, पीएम मोदी को एक टेबल पर माइक्रोफोन के साथ एक कमरे में बैठे देखा जा सकता है। इस दौरान वह अपने रेडियो प्रसारण के 100वें एपिसोड को रिकॉर्ड कर रहे हैं। ‘मन की बात’ पहली बार 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित किया गया था, और हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाता है। 
 

इसे भी पढ़ें: ‘PM Modi की लोकप्रियता के कारण कांग्रेस बहुत निराश-हताश’, राजनाथ बोले- वे लोग अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं

रेडियो शो को ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) और दूरदर्शन (डीडी) नेटवर्क पर सुना जा सकता है। प्रधान मंत्री ने 100 विशेष आमंत्रितों के साथ एक राष्ट्रीय सम्मेलन: मन की बात @ 100 भी आयोजित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, और सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और सम्मेलन का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया। ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी को भाजपा सफल बनाने में जुटी हुई है। भाजपा ने इस मील के पत्थर को “अभूतपूर्व” जन पहुंच कार्यक्रम बनाने के लिए कई चीजों की योजना बनाई है।
 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रबोध कराता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक कार्यक्रम मन की बात

भाजपा का दावा है कि देश विदेशों में लगभग 4 लाख जगहों पर मोदी के संबोधन को सुनने की व्यवस्था करेगी। उनके मुताबिक पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी कवायद की देखरेख कर रहे हैं। पार्टी की विदेश स्थित इकाइयों और कई गैर-राजनीतिक संगठनों को भी यह सुनिश्चित करने के लिए शामिल किया गया है कि रेडियो प्रसारण की अधिकतम पहुंच हो। सूत्रों ने बताया कि सभी राज्यपालों के आधिकारिक आवासों और भाजपा या उसके सहयोगियों के मुख्यमंत्रियों के घरों में प्रतिष्ठित नागरिकों के लिए कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की गई है।

Loading

Back
Messenger