Breaking News

‘कुछ लोगों की आदत अच्छे कामों को रोकने की’, Bharat Mandapam से Modi का ऐलान, मेरे तीसरे टर्म में Top Three Economy में होगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत मंडपम को देखकर हर भारतीय आनंदित है और गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत मंडपम भारत के सामर्थ्य का, भारत की नई उर्जा का आह्वान है। भारत मंडपम भारत की भव्यता और इच्छाशक्ति का दर्शन है। उन्होंने कहा कि आज का दिन हर देशवासी के लिए एतिहासिक है। आज कारगिल विजय दिवस है। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों ने जो दुस्साहस दिखाया था उसे मां भारती के बेटे-बेटियों ने अपने पराक्रम से परास्त कर दिया था। कारगिल युद्ध में अपना बलिदान देने वाले प्रत्येक वीर को मैं पूरे राष्ट्र की तरफ से श्रद्धांजलि देता हूं। 
 

इसे भी पढ़ें: Congress ने बताया, पक्ष में आंकड़े ना होने के बाद भी विपक्ष की ओर से क्यों लाया गया No-Confidence Motion

मोदी ने कहा कि कोरोना के कठिन काल में जब हर तरफ काम रुका हुआ था, हमारे देश के श्रमजीवियों ने दिन-रात मेहनत करके इसका निर्माण पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भारत मंडपम के निर्माण से जुड़े हर श्रमिक भाई बहन को, हर कर्मी का मैं अभिनंदन करता हूं। भारत मंडपम के निर्माण से जुड़े हर श्रमिक भाई-बहन की मेहनत देख, पूरा भारत विस्मित है, चकित है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया यह स्वीकार कर रही है कि भारत ‘लोकतंत्र की जननी’ है। आज जब हम आज़ादी के 75 वर्ष होने पर ‘अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं, यह ‘भारत मंडपम’ हम भारतीयों द्वारा अपने लोकतंत्र को दिया एक खूबसूरत उपहार है। कुछ हफ्तों बाद यहां G20 से जुड़े आयोजन होंगे। दुनिया के बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां उपस्थित होंगे। भारत के बढ़ते कदम और भारत का बढ़ता कद इस ‘भारत मंडपम’ से पूरी दुनिया देखेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया Inter connected है, Inter Dependent है और वैश्विक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों और समिट्स की श्रंखला लगातार चलती रहती है। ऐसे में भारत में, देश की राजधानी दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक कन्वेंशन सेंटर होना बहुत ही जरूरी था। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि इस निर्माण को रोकने के लिए नकारात्मक सोच वालों ने क्या-क्या कोशिशें नहीं की, अदालतों के चक्कर काटे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की फितरत होती है हर अच्छे काम को रोकने, टोकने की। जब कर्तव्य पथ पर बन रहा था तो न जाने क्या क्या कथाएं चल रही थीं। अखबार, ब्रेकिंग न्यूज में न जाने क्या-क्या चल रहा था। कर्तव्य पथ बनने के बाद वे लोग भी दबी ज़ुबान में कहने लगे कि अच्छा हुआ है। 
 

इसे भी पढ़ें: No-Confidence Motion: राहुल गांधी की झप्पी फिर आंख मारना, जब 2018 में मोदी सरकार नेअविश्वास मत का किया था सामना

मोदी ने ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे तीसरे कार्यकाल में, भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा…ये मोदी की गारंटी है। उनकी ‘तीसरे कार्यकाल’ की टिप्पणी ने 2024 में होने वाले अगले आम चुनावों के बाद सत्ता बरकरार रखने का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे पहली अवधि में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें स्थान पर था। हमारी दूसरी अवधि में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में 5वें स्थान पर आया। मैं ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर कह रहा हूं कि हमारी तीसरी अवधि में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के तीसरे स्थान पर होगा। यानि तीसरे टर्म में पहली तीन इकोनॉमी में गर्व के साथ हिंदुस्तान खड़ा होगा। 2024 में हमरे तीसरे टर्म में देश की विकास यात्रा और तेजी से बढ़ेगी। आप अपने सपने आंखों के सामने पूरे होते दिखेंगे। 

Loading

Back
Messenger